India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आखिर क्यों बनता है फ्रीजर में बर्फ का पहाड़? इन 4 टिप्स से करें ठीक

06:45 PM Feb 18, 2024 IST
Advertisement

Fridge Tips: कुछ ही दिनों में गर्मी का सीजन आ जाएगा। इस मौसम में फ्रिज का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। ऐसे में कुछ लोग फ्रिज के फ्रिजर में जमने वाले बर्फ के पहाड़ से परेशान हो जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से तंग आ चुके हैं तो तो यहां हम आपको 4 ऐसे तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिससे फ्रिज में जमने वाले पहाड़ से आप छुटकारा पा सकते हैं।

फ्रीजर का तापमान करें सेट

अगर आपके फ्रीजर में बर्फ ज्यादा जम रही है, तो उसका तापमान -18 डिग्री फारेनहाइट पर सेट करें। अगर आपका फ्रीजर इस तापमान से ऊपर सेट है, तो इसे कम कर दें। वरना फ्रिज में जरूरत से ज्यादा बर्फ जमने लगेगी।

फ्रिज को ​बार-बार न खोलें

अगर आपके फ्रीजर में जरूरत से ज्यादा बर्फ जम रही है, तो हो सकता है कि उसमें ज्यादा नमी हो। नमी को फ्रिज में न जाए इसके लिए दिन में कम से कम फ्रिज ओपन करें। दरअसल, आप जब भी फ्रिज ओपन करते हैं, तो उसमें गर्म हवा अंदर आती है, जो अंदर की ठंडी हवा के साथ मिलकर नमी पैदा करती है और बाद में यह बर्फ में बदल जाती है।

फ्रीज को रखें साफ

ज्यादातर फ्रिज के सरफेस में एक नली होती है, जो पानी निकालती है। ऐसे में अगर यह नली बंद हो जाए, तो आपकी फ्रिज में बर्फ जमा हो सकती है। इससे बचने के लिए जरूरी है, तो इसे नियमित रूप से साफ करते रहें और गंदगी को बाहर निकाल दें।

फ्रीजर में रखें ज्यादा सामान

फ्रीजर में बर्फ को जमने से रोकने के लिए इसमें ज्यादा सामान भर कर रखें। दरअसल, फ्रीजर में जितनी ज्यादा जगह होती है, उसमें उतनी ही ज्यादा नमी बनती है, जो समय के साथ ठंड या बर्फ में बदल जाती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article