For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आप भी जानना चाहते हैं 'X' पर पोस्ट को किसने किया लाइक, ये है आसान तरीका

10:12 AM Jun 16, 2024 IST
आप भी जानना चाहते हैं  x  पर पोस्ट को किसने किया लाइक  ये है आसान तरीका

'X' Like: एलन मस्क ने जब से ट्विटर की कमान संभाली है तब से वे न जाने इस पर कितने बदलाव कर चुके हैं। अब उन्होंने एक्स पर एक बड़ा बदलाव किया है। एलन मस्क ने ट्विटर पोस्ट पर आने वाले लाइक्स को अब प्राइवेट कर दिया है। लेकिन अगर आप अपने पोस्ट पर लाइक पता करना चाहते हैं तो इसका एक आसान तरीका है।

Highlights

  • सोशल मीडिया प्लैटपॉर्म पर आया नया अपडेट
  • एलन मस्क ने लाइक्स को अब किया प्राइवेट 
  • लाइक्स देखने का यहां जानें आसान तरीका

'एक्स' पर आया है नया अपडेट

एलन मस्क के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म एक्स में आए दिन बदलाव होते रहते हैं। अब एक नया फीचर यूजर्स के लिए रोलआउट हुआ है। जिसमें यूजर्स किसी भी पोस्ट पर प्राइवेट लाइक कर पाएंगे और किसी दूसरे व्यक्ति को उसके बारे में पता भी नहीं चलेगा। जैसे इंस्टाग्राम पर अगर आप किसी पोस्ट को लाइक करते हैं तो उसके बारे में हर किसी को जानकारी मिल सकती है। लेकिन एक्स पर ऐसा नहीं होगा। हालांकि कुछ टिप्स हैं जिनकी मदद से ये काम हो सकता है।

एक्स पर ऐसे पता करें लाइक

‘X’ पर लाइक अब सभी यूजर्स के लिए प्राइवेट रहेंगे। इस फीचर को 13 जून 2024 को X ने लाइव किया है। पहले यह सुविधा केवल प्रीमियम ग्राहकों के लिए उपलब्ध थी, अब यह डिफॉल्ट रूप से सभी यूजर्स को मिल रही है। X ने यह भी कहा है कि अधिक पोस्ट लाइक करने से उनकी आपके लिए फीड बेहतर होगी।

ये है आसान तरीका

अगर आप किसी दूसरे की पोस्ट पर लाइक पता करना चाहते हैं कि उसे किस-किस ने लाइक किया है तो इसके लिए कोई ऑप्शन नहीं है। लेकिन, अगर अपनी ही पोस्ट पर लाइक्स के बारे में पता करना चाहते हैं तो ऐसा करना आसान है। नोटिफिकेशन टैब में जाकर ऐसा किया जा सकता है। यहां आपको पता चल जाएगा कि आपकी पोस्ट किसने लाइक की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×