Mahindra XUV 3xo CNG Launch Date: CNG में लॉन्च होगी XUV 3XO, शानदार फीचर, पैरानोमिक सनरूफ के साथ मिलेगा बेहतर माइलेज
भारतीय ऑटो बाजार में CNG और EV कारों की मांग बढ़ती जा रही है और लोग अब बेहतर माइलेज के लिए CNG कार लेने का प्लान बना रहे है। इसी बीच महिंद्रा भी अब XUV 3XO को CNG वेरिएंट में लॉन्च करने की तैयारी में है बताया जा रहा है कि इस कार में ट्विन CNG सिलेंडर दिया जा सकता है जिससे बूट स्पेस भी बरकरार रहेगा। शानदार फीचर, सेफ्टी के साथ अब इस कार में माइलेज भी ज्यादा मिलेगा। जानते है कि यह कार कब लॉन्च होगी और किसकी कितनी कीमत हो सकती है।
CNG में लॉन्च होगी XUV 3XO

XUV 3XO को पेट्रोल, डीजल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है और अब CNG वेरिएंट में आने के बाद यह नेक्सान CNG को कड़ी टक्कर दे सकती है। बता दें कि यह कार अभी 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.2-लीटर TGDi पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ लॉन्च की गई है और अब CNG वेरिएंट में भी 1.2 लीटर का इंजन दिया जा सकता है जिसमें CNG के साथ छह-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया जा सकता है। जिससे बेहतर परफॉर्मेंस के साथ शानदार माइलेज भी मिलेगा।
ट्विन सिलेंडर तकनीक
CNG कार में सबसे बड़ी समस्या बूट स्पेस कम होने की रहती है और XUV 3XO का बूट स्पेस पहले ही कम दिया गया है और CNG सिलेंडर की वजह से यह स्पेस बहुत कम हो सकता है जिसके चलते महिंद्रा ट्विन सिलेंडर तकनीक पर काम कर सकता है जिसकी मदद से बूट स्पेस ज्यादा मिलने की संभावना रहती है। बता दें कि अभी इस कार में 364 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।
कितनी होगी कीमत?
महिंद्रा की शानदार कार XUV 3XO में शानदार फीचर, पैरानोमिक सनरूफ, 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम डिस्पले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी दी गई है। बता दें कि यह कार 15 अक्टूबर 2026 को लॉन्च की जाएगी जिसकी कीमत लगभग 9.54 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत से शुरू हो सकती है वहीं अभी पेट्रोल वेरिएंट में बेस मॉडल की कीमत 7.79 लाख रुपये से शुरू होती है।

Join Channel