W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

साल के 4 महीनों में टेक कंपनियों ने की 80,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी

12:16 PM May 04, 2024 IST | Yogita Tyagi
साल के 4 महीनों में टेक कंपनियों ने की 80 000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी
Advertisement

टेक सेक्टर में इस साल के पहले चार महीनों में 80,000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया। वैश्विक स्तर पर स्टार्टअप इकोसिस्टम में छंटनी जारी है। टेक सेक्टर में नौकरियों में कटौती पर नजर रखने वाला पोर्टल, लेऑफ डॉट एफवाई के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, 279 टेक कंपनियों ने 3 मई तक 80,230 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला। 2022 और 2023 में, दुनिया भर की टेक कंपनियों ने 425,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की थी। वैश्विक मंदी ने आईटी/टेक और स्टार्टअप इकोसिस्टम को प्रभावित किया।

  • टेक सेक्टर में इस साल अबतक 80,000 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला गया
  • वैश्विक स्तर पर स्टार्टअप इकोसिस्टम में छंटनी जारी है
  • 279 टेक कंपनियों ने 3 मई तक 80,230 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
  • 2022 और 2023 में 425,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की थी

किसने कितने कर्मचारी निकाले

हाल ही में, यूएस कस्टमर एक्सपीरियंस मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म स्प्रिंकलर ने लगभग 116 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। एक्सरसाइज इक्विपमेंट और फिटनेस कंपनी पेलोटन ने इस हफ्ते अपने 15 प्रतिशत कार्यबल यानी लगभग 400 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की।

गूगल से टेस्ला तक कंपनियों ने की छटनी

रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल ने पुनर्गठन के चलते लगभग 200 कर्मचारियों को नौकरी से हटाया। एलन मस्क द्वारा संचालित टेस्ला ने अपने वैश्विक कार्यबल से 10 प्रतिशत यानी 14,000 कर्मचारियों की कटौती करने के कुछ हफ्ते बाद सैकड़ों कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाल दिया। टेक अरबपति ने छंटनी के नए राउंड में पूरी टेस्ला चार्जिंग टीम को हटा दिया। भारत में, राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ओला कैब्स ने एक पुनर्गठन प्रक्रिया शुरू की है, जिसका कम से कम 10 प्रतिशत कार्यबल पर प्रभाव पड़ेगा।

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×