Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

टेक महिंद्रा का 5जी पर बड़ा दांव

NULL

10:48 AM Feb 26, 2018 IST | Desk Team

NULL

हैदराबाद : टेक महिंद्रा ने अमेरिकी चिप कंपनी इन्टेल के साथ सहयोग में बेंगलुरु में प्रयोगशाला की स्थापना की है। आईटी कंपनी के एक शीर्ष कार्यकारी ने कहा कि 2019 से शुरू होने वाली 5जी सेवाओं के लिए तैयारियों के मद्देनजर कंपनी ने यह प्रयोगशाला लगाई है। दूरसंचार विभाग इस साल जून तक 5जी सेवाओं के लिए रूपरेखा को अंतिम रूप देगा। टेक महिंद्रा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक सी पी गुरनानी ने कहा कि कंपनी पहले ही उभरती प्रौद्योगिकियों के लिए अपने 30,000 कर्मचारियों को कुशल बना चुकी है।

शेष 75,000 कर्मचारियों को चालू कैलेंडर साल के अंत तक नई प्रौद्योगिकियों के लिए कुशल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे मामले में भविष्य की वृद्धि के लिए मुख्य इंजन निश्चित रूप से 5जी प्रौद्योगिकी होगी, यदि यह 2019 से शुरू होती है। दूरसंचार क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी के कर्मचारी भविष्य की प्रौद्योगिकी के हिसाब से जरूरी कौशल हासिल कर रहे हैं।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article