W3Schools
Advertisement

इन बदलावों के साथ लॉन्च हुआ Apple का नया MacBook Pro और iMac, देखें फीचर्स की पूरी लिस्ट

Apple M6 Macbook Pro Launched in India: Apple के नए MacBook Pro और iMac में नई M6 चिप और बेहतर डिस्प्ले टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नए डिवाइस बेहतर परफॉर्मेंस और मॉडर्न टेक्नॉलजी के साथ पेश किए गए हैं। इनकी खासियतों और फीचर्स पर टेक्नोलॉजी प्रेमियों की नजर रहेगी।
12:27 PM Oct 28, 2026 IST | Amit Kumar
Apple M6 Macbook Pro Launched in India: Apple के नए MacBook Pro और iMac में नई M6 चिप और बेहतर डिस्प्ले टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नए डिवाइस बेहतर परफॉर्मेंस और मॉडर्न टेक्नॉलजी के साथ पेश किए गए हैं। इनकी खासियतों और फीचर्स पर टेक्नोलॉजी प्रेमियों की नजर रहेगी।
इन बदलावों के साथ लॉन्च हुआ apple का नया macbook pro और imac  देखें फीचर्स की पूरी लिस्ट
Apple M6 Macbook Pro Launched in India (credit AI genreted )

Apple M6 Macbook Pro Launched in India: Apple ने अपने नए MacBook Pro और iMac कंप्यूटर को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन डिवाइस में प्रोसेसर, डिस्प्ले और AI  से जुड़े फीचर्स पर खास ध्यान दिया है। नए MacBook Pro में पहली बार OLED डिस्प्ले दी गई है, जबकि दोनों डिवाइस में M6 चिप भी दी गई है। कंपनी का दावा है कि नई चिप की मदद से कंप्यूटर पर कई काम पहले से ज्यादा तेजी से किए जा सकेंगे।

Advertisement

Apple ने इन दोनों कंप्यूटरों को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। नए MacBook Pro की शुरुआती कीमत 2,39,900 रुपये और iMac की कीमत 1,74,900 रुपये रखी गई है। आइए जानते हैं कि इन दोनों डिवाइस में क्या खास है और भारतीय कस्टमर्स को इनके लिए कितनी कीमत चुकानी होगी।

Advertisement

नए MacBook Pro में पहली बार OLED डिस्प्ले

  • Apple के नए 14-इंच MacBook Pro में 14.2 इंच का Liquid Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है।
  • इसकी पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स तक है। इससे स्क्रीन पर फोटो और वीडियो देखने का एक्सपीरियंस बेस्ट हो सकता है।
  •   लैपटॉप में ProMotion टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।
  • इस डिस्प्ले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि Apple ने पहली बार MacBook Pro सीरीज में OLED पैनल का इस्तेमाल किया है। इससे यूजर्स को बेस्ट कलर और कॉन्ट्रास्ट मिल सकते हैं।

M6 चिप से मिलेगी फास्ट परफॉर्मेंस

  • नए MacBook Pro में 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बेस्ड  M6 चिप दी गई है।
  • इसमें 12-कोर CPU शामिल है, जिसमें दो सुपर कोर, 4 परफॉर्मेंस कोर और 6 एफिशिएंसी कोर हैं।
  • इस तरह के प्रोसेसर से वीडियो एडिटिंग, मल्टीटास्किंग और AI से जुड़े कामों में मदद मिल सकती है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

Apple के अनुसार, नए MacBook Pro में 72.4Wh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग या 16 घंटे तक वायरलेस वेब ब्राउजिंग कर सकता है।

Advertisement

लैपटॉप में 96W तक वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए तीन Thunderbolt 4 पोर्ट, MagSafe 3 चार्जिंग पोर्ट, HDMI पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और SDXC कार्ड स्लॉट दिए गए हैं। इससे यूजर्स को बाहरी डिस्प्ले, स्टोरेज डिवाइस और अन्य एक्सेसरीज जोड़ने में सुविधा मिलेगी।

M6 चिप वाला नया iMac भी पेश

  • Apple ने अपने 24-इंच iMac को भी अपडेट किया है। इसमें 4.5K Retina डिस्प्ले दिया गया है।
  • कंपनी ने इसमें भी M6 चिप शामिल की है, जो बेहतर कंप्यूटिंग और AI से जुड़े कामों में मदद करने के लिए तैयार की गई है।
  • Apple के अनुसार, LM Studio में प्रॉम्प्ट प्रोसेसिंग के दौरान नए iMac की ऑन-डिवाइस AI परफॉर्मेंस M1 चिप वाले iMac के मुकाबले 12 गुना तक फास्ट है।
  • नए iMac में 12MP का Center Stage कैमरा मिलता है। इसके अलावा, इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और 2.5Gb Ethernet का सपोर्ट दिया गया है।
  • यह कंप्यूटर macOS 27 Golden Gate पर चलता है और Apple Intelligence के नए फीचर्स को सपोर्ट करता है।

भारत में MacBook Pro 2026 की कीमत

  • Apple के नए 14-इंच MacBook Pro की शुरुआती कीमत 2,39,900 रुपये है।
  • इसके शुरुआती मॉडल में M6 चिप, 16GB यूनिफाइड मेमोरी और 1TB स्टोरेज मिलता है।
  • कस्टमर इसे स्पेस ब्लैक और सिल्वर रंग में खरीद सकेंगे।
  • इस लैपटॉप की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। भारत में इसकी बिक्री 6 नवंबर से Apple India के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होने की जानकारी दी गई है।

नए iMac के सात कलर ऑप्शन

  • भारत में नए iMac की शुरुआती कीमत 1,74,900 रुपये रखी गई है।
  • इसके बेस मॉडल में 10-कोर CPU, 10-कोर GPU, 16GB मेमोरी और 256GB स्टोरेज मिलता है।
  • यह कंप्यूटर ब्लू, ग्रीन, ऑरेंज, पिंक, पर्पल, सिल्वर और येलो समेत 7 कलर  में उपलब्ध होगा।
  • इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जबकि बिक्री 6 नवंबर से शुरू होने की जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें: HONOR X9e Pro Launched: 11,000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 108MP कैमरा! मार्किट में लॉन्च हुआ HONOR X9e Pro

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×