W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Galaxy Fold8 First Impressions: New Design, Best स्क्रीन! Samsung ने बदल दिया फोल्डेबल स्मार्टफोन का फील

Galaxy Fold8 First Impressions: Samsung Galaxy Z Fold8 शुरुआती इस्तेमाल में हल्का, पतला और पहले से ज्यादा आरामदायक फोल्डेबल स्मार्टफोन लगा। नई बड़ी स्क्रीन, स्मूद हिंज, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और Galaxy AI फीचर्स बेहतर अनुभव देते हैं। कैमरे में भी नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जबकि बैटरी और कैमरा की पूरी परफॉर्मेंस का पता फुल रिव्यू में चलेगा।
06:24 PM Jul 23, 2026 IST | Amit Kumar
Galaxy Fold8 First Impressions: Samsung Galaxy Z Fold8 शुरुआती इस्तेमाल में हल्का, पतला और पहले से ज्यादा आरामदायक फोल्डेबल स्मार्टफोन लगा। नई बड़ी स्क्रीन, स्मूद हिंज, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और Galaxy AI फीचर्स बेहतर अनुभव देते हैं। कैमरे में भी नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जबकि बैटरी और कैमरा की पूरी परफॉर्मेंस का पता फुल रिव्यू में चलेगा।
galaxy fold8 first impressions  new design  best स्क्रीन  samsung ने बदल दिया फोल्डेबल स्मार्टफोन का फील
Galaxy Fold8 First Impressions (credit social media )

Galaxy Fold8 First Impressions: Samsung ने इस बार अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन लाइनअप में बड़ा चेंज किया है।  कंपनी ने पहली बार एक साथ 3 फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनमें Samsung Galaxy Z Fold8 भी शामिल है, जिसे कुछ समय तक इस्तेमाल करने के बाद इसका शुरुआती फील काफी अलग और बेस्ट  लगा। कंपनी ने डिजाइन, डिस्प्ले, AI फीचर्स और यूजर एक्सपीरियंस में कई चेंज  किए हैं। हालांकि, इसकी पूरी परफॉर्मेंस का पता लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद ही चलेगा।

Advertisement

Galaxy Z Fold8 हाथ में लेते ही सबसे पहले इसका हल्का वजन महसूस होता है। कंपनी के अनुसार,  इसका वजन सिर्फ 201 ग्राम है, जो अब तक का सबसे हल्का Galaxy Fold मॉडल है। पहले के फोल्डेबल फोन के मुकाबले  यह ज्यादा बैलेंस महसूस होता है। लंबे समय तक हाथ में रखने पर भी यह भारी नहीं लगता। अगर कोई पहली बार फोल्डेबल फोन इस्तेमाल कर रहा है तो यह डिजाइन उसे आसानी से पसंद आ सकता है।

Advertisement

पतली बॉडी और बेस्ट हिंज

Galaxy Fold8 First Impressions (credit social media )
Galaxy Fold8 First Impressions (credit social media )
  • सैमसंग ने इस बार फोन की मोटाई भी कम की है।
  • फोन खोलने और बंद करने के दौरान हिंज काफी स्मूद काम करता है।
  • इस्तेमाल के दौरान कहीं भी रुकावट या लूजनेस फील  नहीं हुआ।
  • कंपनी ने इसमें नई Flex Titanium टेक्नॉलजी  दी है, जिससे फोन पहले से ज्यादा पॉवरफुल है।
  • इसके साथ ही स्क्रीन पर दिखाई देने वाली क्रीज भी पहले के मुकाबले कम नजर आती है। हालांकि, क्रीज पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।

बड़ी स्क्रीन पर बेस्ट एक्सपीरियंस

  • Galaxy Z Fold8 में स्क्रीन का रेशियो चेंज किया गया है।
  • फोन बंद होने पर यह एक नॉर्मल स्मार्टफोन जैसा लगता है, जबकि खोलने पर बड़ी स्क्रीन का पूरा फायदा मिलता है।
  • सोशल मीडिया चलाने, वेबसाइट पढ़ने और वीडियो देखने के दौरान स्क्रीन काफी कम्फर्ट  लगी।
  • बड़ी डिस्प्ले पर आर्टिकल पढ़ना और मल्टीटास्किंग करना पहले से आसान लगता है।
  • फोन में 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई दे सकती है।

दमदार प्रोसेसर, लेकिन बैटरी टेस्ट बाकी

  • Galaxy Z Fold8 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है।
  • इसके साथ 4,800mAh की बैटरी दी गई है।
  • शुरुआती इस्तेमाल में कई ऐप एक साथ खोलने पर भी फोन तेज और स्मूद लगा।
  • ऐप्स के बीच स्विच करने में कोई परेशानी नहीं हुई।
  • हालांकि बैटरी बैकअप और लंबे समय की परफॉर्मेंस पर अभी कुछ कहना सही नहीं होगा।
  • इसके लिए फोन को कई दिनों तक इस्तेमाल करना जरूरी होगा।

कैमरे में मिले नए फीचर्स

  • इस बार Galaxy Z Fold8 में 50MP + 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
  • कैमरा ऐप पहले की तरह आसान है, लेकिन इसमें कुछ न्यू फीचर भी ऐड किए  गए हैं।
  • Dual Recording फीचर की मदद से फ्रंट और रियर कैमरे से एक साथ वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।
  • वहीं My FanCam फीचर किसी एक व्यक्ति पर फोकस बनाए रखते हुए वीडियो का फ्रेम अपने आप एडजस्ट करता रहता है।
  • यह फीचर खासतौर पर वीडियो बनाने वाले यूजर्स के लिए बेस्ट साबित हो सकता है।
  • कैमरे की असली क्वालिटी का पता डिटेलेड रिव्यू  में ही चलेगा।

Galaxy AI बना खास

  • Galaxy Z Fold8 में AI फीचर्स को पहले से ज्यादा बेहतर बनाया गया है।
  • बड़ी स्क्रीन पर इनका इस्तेमाल करना आसान लगता है।
  • Gemini Intelligence की मदद से कई ऐप्स पर एक साथ काम किया जा सकता है।
  • वहीं Now Brief पूरे दिन की जरूरी जानकारी दिखाता है और Now Nudge बातचीत के दौरान अगला काम सुझाने की कोशिश करता है।
  • शुरुआती अएक्सपीरियंस में AI फीचर्स पहले से फास्ट और ज्यादा बेस्ट लगे, लेकिन डेली के इस्तेमाल के बाद ही इनकी असली कैपेसिटी सामने आएगी।

सिक्योरिटी  पर भी खास फोकस

  • Samsung ने इस फोन में One UI 9 के साथ कई नए सिक्योरिटी फीचर्स दिए हैं।
  • AI Assistant Activity Dashboard के जरिए यूजर देख सकता है कि AI ने कौन-कौन से काम किए हैं।
  • इसके अलावा Knox Security, Personal Data Engine और नए Privacy Alerts जैसे फीचर्स यूजर के डेटा की सिक्योरिटी  को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें: 19,999 कीमत, 6500mAh की बड़ी Battery और बेस्ट AI फीचर्स! VIVO ने लॉन्च किया अपना न्यू 5G स्मार्टफोन

Advertisement

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×