18 सीरीज के लॉन्च होते ही बढ़ गईं iPhone 17 की कीमतें, ₹17,000 तक बढ़े दाम! लिस्ट में ये फोन भी शामिल
iphone 17 Kitna Mehnga Hua: Apple ने नई iPhone 18 सीरीज के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च कर दिया है। नए मॉडल आने के साथ ही कंपनी ने भारत में अपने कुछ पुराने iPhone की कीमतों को बढ़ा दिया है। Apple के ऑनलाइन स्टोर के दोबारा शुरू होते ही नई कीमतें लागू हो गईं। इसका सीधा असर उन कस्टमर्स पर पड़ेगा, जो फेस्टिव सीजन में iPhone खरीदने का इंतजार कर रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 17 की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। भारत में इस फोन को पिछले साल 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब इसके 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत बढ़कर 99,900 रुपये हो गई है। वहीं, 512GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए अब कस्टमर को 1,24,900 रुपये खर्च करने होंगे। यानी बेस मॉडल की कीमत में सीधे 17 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। ऐसे में iPhone 17 खरीदने की योजना बना रहे कस्टमर्स का बजट पहले के मुकाबले काफी बढ़ सकता है।
iPhone 17e भी हुआ महंगा

- Apple ने iPhone 17e की कीमत में भी बढ़ोतरी की है।
- इस फोन को भारत में 64,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था।
- अब इसका 256GB मॉडल 79,900 रुपये में मिलेगा।
- इसके अलावा 512GB वेरिएंट की कीमत 1,04,900 रुपये कर दी गई है।
- यानी iPhone 17e के बेस मॉडल पर करीब 15 हजार रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।
iPhone 16 के दाम भी बढ़े

- Apple ने iPhone 16 को भी महंगा कर दिया है। भारत में यह फोन 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुआ था।
- अब इसके 128GB बेस मॉडल की कीमत बढ़कर 89,900 रुपये हो गई है।
- इस तरह iPhone 16 के शुरुआती मॉडल की कीमत में करीब 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
- पुराने मॉडल को कम कीमत में खरीदने की उम्मीद कर रहे ग्राहकों के लिए यह बदलाव अहम है।
iPhone Air की नई कीमत

- नई सीरीज के साथ लॉन्च किए गए iPhone Air की कीमतों में भी बड़ा चेंज किया गया है।
- फोन का 256GB बेस मॉडल अब 1,49,900 रुपये में उपलब्ध होगा।
- इसके 512GB मॉडल की कीमत 1,74,900 रुपये रखी गई है।
- वहीं, 1TB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल के लिए कस्टमर्स को 2,24,900 रुपये चुकाने होंगे।
- इस तरह ज्यादा स्टोरेज वाला मॉडल काफी प्रीमियम कीमत पर उपलब्ध होगा।
कस्टमर्स को बड़ा झटका
भारत में नवरात्र और दिवाली के दौरान स्मार्टफोन की खरीदारी बढ़ जाती है। ऐसे में बहुत से कस्टमर इस समय iPhone खरीदने के लिए ऑफर और डिस्काउंट का इंतजार करते हैं। लेकिन Apple की नई कीमतों के बाद अब कस्टमर्स को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं
खास तौर पर iPhone 17 खरीदने वालों के लिए कीमत में 17 हजार रुपये की बढ़ोतरी बड़ा बदलाव है। वहीं iPhone 16 और iPhone 17e भी पहले के मुकाबले महंगे हो गए हैं। ऐसे में फेस्टिव सीजन में Apple के पुराने iPhone मॉडल खरीदने वालों को ऑफर का इंतजार करना पड़ सकता है, ताकि बढ़ी कीमत का कुछ असर कम हो सके।

Join Channel