W3Schools
Advertisement

iPhone 17 Pro Max पर ₹44,600 की बचत! Flipkart पर ₹1,03,300 में मिल रहा फोन

iphone 17 Pro Max Price Drop: Apple iPhone 17 Pro Max 256GB पर Flipkart में ₹44,600 तक की बचत का मौका मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर में iPhone 16 पर ₹35,600 और Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से ₹9,000 तक की छूट मिल सकती है। सभी ऑफर मिलने पर फोन की प्रभावी कीमत ₹1,03,300 हो सकती है।
04:36 PM Aug 18, 2026 IST | Amit Kumar
iphone 17 Pro Max Price Drop: Apple iPhone 17 Pro Max 256GB पर Flipkart में ₹44,600 तक की बचत का मौका मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर में iPhone 16 पर ₹35,600 और Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से ₹9,000 तक की छूट मिल सकती है। सभी ऑफर मिलने पर फोन की प्रभावी कीमत ₹1,03,300 हो सकती है।
iphone 17 pro max पर ₹44 600 की बचत  flipkart पर ₹1 03 300 में मिल रहा फोन
iphone 17 Pro Max Price Drop (credit social media )

iphone 17 Pro Max Price Drop: Apple का iPhone 17 Pro Max खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, iPhone 17 Pro Max फोन को लेकर Flipkart पर एक खास ऑफर चल रहा है। कंपनी के 256GB मॉडल की लिस्टेड कीमत ₹1,47,900 है, लेकिन कुछ ऑफर्स की वजह से इसकी कीमत ₹1,03,300 तक हो सकती है। इस तरह कस्टमर्स इस फोन  पर करीब ₹44,600 तक की बचत कर सकते हैं।

Advertisement

यह कीमत सभी कस्टमर्स के लिए सीधे उपलब्ध नहीं है। इसके लिए  iPhone 16 को एक्सचेंज करना होगा और Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से मिलने वाली छूट का बेनिफिट्स लेना होगा।

Advertisement

iPhone 17 Pro Max की कीमत और ऑफर

Flipkart पर iPhone 17 Pro Max का 256GB वेरिएंट फिलहाल ₹1,47,900 में लिस्टेड है।  इसकी शुरुआती कीमत ₹1,49,900 थी। यानी लिस्टिंग में पहले ही ₹2,000 की कमी दिखाई दे रही है।

Advertisement

इसके अलावा, खरीदारों को एक्सचेंज और बैंक ऑफर के जरिए एक्स्ट्रा डिस्काउंट  मौका मिल रहा है। फिलहाल फोन का Deep Blue कलर उपलब्ध बताया गया है। इसके साथ Cosmic Orange और Silver कलर ऑप्शन  भी लिस्टिंग में दिखाई दे रहे हैं।

₹1,03,300 की कीमत कैसे मिलेगी?

  • इस डील में सबसे बड़ी बचत एक्सचेंज ऑफर से होती है। Flipkart,  iPhone 16 को एक्सचेंज करने पर अधिकतम ₹35,600 तक की एक्सचेंज वैल्यू दे रहा है। लेकिन  यह अमाउन्ट  हर कस्टमर  के लिए एक जैसा नहीं है।
  • पुराने iPhone 16 की कंडीशन, मॉडल, स्टोरेज और अन्य  मानकों के बेस्ड पर एक्सचेंज वैल्यू तय की जाएगी।
  • इसलिए ऑर्डर करने से पहले अपने पुराने फोन की  एक्सचेंज वैल्यू जरूर चेक करें।
  • इसके अलावा, Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट  करने पर ₹9,000 तक की एक्स्ट्रा छूट मिल सकती है।
  • अगर कस्टमर  को अधिकतम ₹35,600 का एक्सचेंज मूल्य और ₹9,000 का बैंक डिस्काउंट मिलता है, तो फोन की  कीमत करीब ₹1,03,300 हो जाती है।

ऑफर लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • ₹1,03,300 की कीमत को एक फिक्स कीमत नहीं माना जाना चाहिए।
  • यह कीमत अधिकतम एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर मिलने के बाद बनती है।
  • अगर पुराने iPhone 16 की हालात अच्छी नहीं है या वह एक्सचेंज की सभी शर्तों को पूरा नहीं करता, तो उसकी वैल्यू कम हो सकती है।
  • इसी तरह बैंक ऑफर के लिए भी योग्यता  और नियम लागू हो सकते हैं।
  • इसलिए पेमेंट  से पहले Flipkart पर मिलने वाली आखिरी  कीमत और सभी ऑफर की शर्तें देखना जरूरी है।

iPhone 17 Pro Max के फीचर्स

  • Flipkart पर उपलब्ध iPhone 17 Pro Max के इस मॉडल में 256GB स्टोरेज दी गई है।
  • फोन में Apple का A19 चिपसेट और 6-कोर प्रोसेसर मिलता है। इसमें 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है।
  • कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ ट्रिपल 48MP कैमरा सिस्टम दिया गया है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 4,823mAh की बैटरी भी दी गई है।
  • Flipkart की लिस्टिंग के अनुसार, फोन के साथ एक साल की Apple Limited Warranty और 7 दिन का ब्रांड सपोर्ट मिलता है।
  • लिस्टिंग पर इसे 2,083 रेटिंग्स के आधार पर 4.7 स्टार की रेटिंग भी मिली हुई है।

किसके लिए है यह डील?

  • अगर आपके पास एक्सचेंज के लिए बेस्ट iPhone 16 है और आपके पास Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड भी है, तो iPhone 17 Pro Max 256GB पर यह ऑफर काफी फायदेमंद हो सकता है।
  • लेकिन , वास्तविक बचत आपके पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू और उस समय लागू बैंक ऑफर पर निर्भर करेगी।
  • इसलिए खरीदारी से पहले एक्सचेंज वैल्यू, बैंक डिस्काउंट और अंतिम भुगतान राशि को जरूर जांच लें।

यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले सामने आए iPhone 18 Pro सीरीज के लीक! Camera, Features, और Price समेत हुए ये 5 बड़े बदलाव

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×