W3Schools
Advertisement

Apple के CEO John Ternus ने IShowSpeed को दिया IPhone Duo, फीचर्स देख एक्साइटेड हुए यूट्यूबर

IShowSpeed ने Apple कैंपस में CEO जॉन टर्नस के साथ नए iPhone Duo को देखा और अपने मजेदार अंदाज में जमकर उत्साह दिखाया। उन्होंने फोन की तारीफ की और इसके फीचर्स देखने के साथ जॉन टर्नस के साथ सेल्फी भी ली। इससे पहले भी Speed Apple के Beats कैंपेन का हिस्सा रह चुके हैं और एक नेत्रहीन बच्चे को iPhone 17 Pro गिफ्ट कर चुके हैं।
01:03 PM Sep 10, 2026 IST | Rishabh Pandey
IShowSpeed ने Apple कैंपस में CEO जॉन टर्नस के साथ नए iPhone Duo को देखा और अपने मजेदार अंदाज में जमकर उत्साह दिखाया। उन्होंने फोन की तारीफ की और इसके फीचर्स देखने के साथ जॉन टर्नस के साथ सेल्फी भी ली। इससे पहले भी Speed Apple के Beats कैंपेन का हिस्सा रह चुके हैं और एक नेत्रहीन बच्चे को iPhone 17 Pro गिफ्ट कर चुके हैं।
apple के ceo john ternus ने ishowspeed को दिया iphone duo  फीचर्स देख एक्साइटेड हुए यूट्यूबर
IShowSpeed IPhone Duo Launch

पॉपुलर यूट्यूबर और स्ट्रीमर IShowSpeed अपने अनोखे अंदाज और मजेदार रिेक्शन्स के लिए जाने जाते हैं। इसी बीच उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें वह Apple के CEO जॉन टर्नस के साथ कंपनी के नए iPhone Duo को देखते हुए नजर आ रहे हैं। नए फोन को पहली बार हाथ में लेने के बाद स्पीड का रिएक्शन भी उनके फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि यह मुलाकात बुधवार, 9 सितंबर को कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित Apple कैंपस में आयोजित कंपनी के नए प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट के दौरान हुई।

Advertisement

iPhone Duo देखकर स्पीड ने किया खास अंदाज में रिएक्ट

लाइव स्ट्रीम के दौरान IShowSpeed ने अपने फैंस को बताया कि वह Apple के CEO से मिलने के बाद क्या कहने वाले थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह पहले जॉन टर्नस को नमस्ते कहेंगे और फिर उनसे iPhone Duo मांगेंगे। जब स्पीड और टर्नस आमने-सामने मिले तो Apple CEO ने उन्हें नया iPhone Duo देखने के लिए दिया।

Advertisement

फोन हाथ में आते ही स्पीड ने अपने अंदाज में जोर से भौंक कर रिएक्शन दिया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगे। स्पीड ने फोन की तारीफ करते हुए इसे शानदार बताया और मजाकिया अंदाज में नया iPhone मांगने की इच्छा भी जाहिर की। इसके बाद टर्नस ने उन्हें फोन के कुछ नए फीचर्स के बारे में जानकारी दी। दोनों ने इस दौरान एक सेल्फी भी क्लिक की।

Advertisement

iPhone Duo में मिलेंगे ये फीचर्स

Apple का नया iPhone Duo कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। इसे ‘स्टार व्हाइट’ और ‘नाइट स्काई’ जैसे कलर ऑप्शन में पेश किए जाने की बात कही गई है। फोन में 5.4 इंच की बाहरी Super Retina XDR डिस्प्ले दी गई है और इसमें A20 Pro टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। बताया गया है कि यह नया डिवाइस 16 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर के लिए एवेलेबल होगा।

Apple और IShowSpeed का पुराना कनेक्शन

Ishowspeed And Apple Connection
Ishowspeed And Apple Connection (Source: Google)

यह पहली बार नहीं है जब IShowSpeed और Apple एक साथ नजर आए हैं। इससे पहले भी स्ट्रीमर Apple के साथ Beats के एक कैंपेन में काम कर चुके हैं। इसके अलावा, अपने अफ्रीका लाइवस्ट्रीम टूर के दौरान स्पीड ने मोरक्को में एक अंधे बच्चे से मुलाकात की थी। उन्होंने बच्चे को iPhone 17 Pro गिफ्ट किया था, ताकि वह फोन में मौजूद एक्सेसिबिलिटी फीचर्स का फायदा उठा सके।

उस दौरान स्पीड ने बच्चे का हौसला बढ़ाते हुए उसे मुश्किल सिचुएशन में भी मजबूत बने रहने और कभी हार न मानने की सलाह दी थी। उन्होंने भरोसा दिलाया था कि मुश्किल वक्त के बाद हालात बेहतर जरूर होंगे। IShowSpeed का यह अंदाज उनके फैंस को एक बार फिर पसंद आ रहा है और Apple कैंपस में iPhone Duo के साथ उनका मजेदार रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।

Read More: Apple iPhone Duo vs Samsung Galaxy Z Fold 8: ₹1.20 लाख का फर्क! जानें डिस्प्ले, कैमरा और परफॉर्मेंस में कौन सबसे बेस्ट?

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×