₹30, 000 से कम होगी कीमत, प्रीमियम ट्रांसपेरेंट डिजाइन! सितंबर में लॉन्च हो सकती है Nothing की पहली स्मार्टवॉच
Nothing Smartwatch Launch Date: स्मार्टफोन और ऑडियो डिवाइस बनाने वाली कंपनी Nothing अब अपनी पहली ब्रांडेड स्मार्टवॉच लॉन्च करने की तैयारी में है। अब तक कंपनी ने अपने सब-ब्रांड CMF के जरिए कई स्मार्टवॉच बाजार में उतारी हैं, लेकिन Nothing नाम से अभी तक कोई स्मार्टवॉच पेश नहीं की गई है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, यह इंतजार जल्द खत्म हो सकता है और कंपनी अपनी पहली स्मार्टवॉच से पर्दा उठा सकती है।
टेक टिप्स और लीक्स शेयर करने वाले योगेश बराड़ के अनुसार, Nothing अपनी पहली स्मार्टवॉच पर काम कर रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस नए वियरेबल डिवाइस को सितंबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई ऑफिसियल घोषणा नहीं की है, लेकिन लीक सामने आने के बाद यूजर्स के बीच हलचल तेज हो गई है।
Nothing Smartwatch Design
- Nothing अपने अलग और आकर्षक डिजाइन के लिए जाना जाता है।
- कंपनी के स्मार्टफोन और ईयरबड्स में ट्रांसपेरेंट डिजाइन देखने को मिलता है, जिसे काफी पसंद किया गया है।
- रिपोर्ट के अनुसार, आने वाली स्मार्टवॉच में भी इसी तरह की डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिल सकती है।
- उम्मीद की जा रही है कि इसमें ट्रांसपेरेंट या सेमीट्रांसपेरेंट डिजाइन एलिमेंट दिए जाएंगे, जिससे यह दूसरी स्मार्टवॉच से अलग नजर आएगी।
- लीक के अनुसार, Nothing अपनी पहली स्मार्टवॉच को शुरुआत में कुछ गिने-चुने देशों में लॉन्च कर सकता है।
- इसके बाद कंपनी मांग और प्रतिक्रिया को देखते हुए इसे अन्य बाजारों में भी लॉन्च कर सकती है।
- फिलहाल यह साफ नहीं है कि भारत पहले स्टेप के लॉन्च का हिस्सा होगा या नहीं।
कीमत 300 डॉलर से कम रहने की उम्मीद
- रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस स्मार्टवॉच की कीमत 300 डॉलर यानी 28,739.67 रुपए से कम हो सकती है। इस कीमत के आधार पर माना जा रहा है कि कंपनी इसे प्रीमियम कैटेगरी में उतार सकती है।
- अगर ऐसा होता है तो यह स्मार्टवॉच उन कस्टमर्स को ध्यान में रखकर लाई जाएगी, जो शानदार डिजाइन के साथ बेस्ट फीचर्स भी चाहते हैं।
- Nothing के सब-ब्रांड CMF की मौजूदा स्मार्टवॉच RTOS प्लेटफॉर्म पर काम करती हैं।
- लेकिन नई रिपोर्ट के अनुसार, Nothing की पहली स्मार्टवॉच में Google का Wear OS दिया जा सकता है।
- अगर ऐसा होता है तो यूजर्स को बेहतर ऐप सपोर्ट, स्मार्ट फीचर्स, नोटिफिकेशन, फिटनेस ट्रैकिंग और Google की कई सर्विस का लाभ मिल सकता है।
ऑफिसियल ऐलान का इंतजार
- फिलहाल Nothing की ओर से इस स्मार्टवॉच को लेकर कोई ऑफिसियल जानकारी शेयर नहीं की गई है।
- इसलिए लॉन्च की तारीख, फीचर्स और कीमत से जुड़ी जानकारी को अभी अफवाह के तौर पर ही देखा जा रहा है। उम्मीद है कि लॉन्च के करीब आते-आते कंपनी इस डिवाइस से जुड़े अधिक फीचर्स और स्पेसिफिकेशन का खुलासा करेगी।
यह भी पढ़ें: ₹38,000 में लॉन्च होगा Vivo का नया स्मार्टफोन! 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ मिलेंगे ये Best फीचर्स

Join Channel