W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बंद होंगे OnePlus के फोन! इस रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल, जानें पूरा मामला

Oneplus Shutdown Rumors: वनप्लस स्मार्टफोन कंपनी को लेकर हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि कंपनी भारत, अमेरिका और यूरोप जैसे बड़े बाजारों में अपना कारोबार बंद कर सकती है।
05:44 PM Jul 16, 2026 IST | Amit Kumar
Oneplus Shutdown Rumors: वनप्लस स्मार्टफोन कंपनी को लेकर हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि कंपनी भारत, अमेरिका और यूरोप जैसे बड़े बाजारों में अपना कारोबार बंद कर सकती है।
बंद होंगे oneplus के फोन  इस रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल  जानें पूरा मामला
Oneplus Shutdown Rumors (credit social media )
Oneplus Shutdown Rumors: स्मार्टफोन बनाने वाली फेमस  कंपनी OnePlus को लेकर एक बड़ी और चौंकाने वाली न्यूज सामने आई है। दरअसल सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है  कि कंपनी आने वाले समय में भारत, अमेरिका और यूरोप जैसे बड़े बाजारों में अपने ब्रांड के कारोबार को बंद कर सकती है। इस खबर के बाद OnePlus इस्तेमाल करने वाले कई यूजर्स की टेंशन बढ़ गई है। लेकिन, अभी तक कंपनी की ओर से इस जानकारी को लेकर किसी भी तरह  का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  जर्मन टेक वेबसाइट WinFuture की रिपोर्ट में ये दावा किया गया  है कि  OnePlus की पैरेंट कंपनी Oppo अपने ग्लोबल बिजनेस में बड़े बदलाव करने जा रही है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी अपने ब्रांड पोर्टफोलियो को ईजी बनाना चाहती है। इसके तहत कुछ बड़े देशों में OnePlus ब्रांड को धीरे-धीरे कम किया जा सकता है और उसकी जगह Oppo को ज्यादा मजबूत  किया जा सकता है। बता दें कि इस रिपोर्ट को कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों ने भी पब्लिश  किया है। लेकिन, Oppo और OnePlus की तरफ से इस खबर को लेकर किसी भी तरह की  पुष्टि नहीं की गई है।

Advertisement

क्या OnePlus के फोन हो जाएंगे बंद?

अगर रिपोर्ट में किया गया दावा सच हुआ तो, फ्यूचर में  भारत, अमेरिका और यूरोप जैसे बाजारों में OnePlus के नए स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किए जाएंगे। ऐसे हालात  में Oppo अपने प्रीमियम स्मार्टफोन्स के जरिए इस सेगमेंट को संभाल सकती है।

Advertisement

फिलहाल यह केवल संभावनाओं पर बेस्ड  रिपोर्ट है। कंपनी ने अभी तक यह नहीं कहा है कि वह OnePlus ब्रांड को बंद करने या किसी बाजार से हटाने जा रही है। इसलिए यूजर्स को किसी भी फैसले को लेने से पहले कंपनी के  आधिकारिक  बयान  का इंतजार करना चाहिए।

Advertisement

OnePlus और Oppo पहले से कर रहे हैं साथ काम

पिछले कुछ सालों  में OnePlus और Oppo के बीच कई लेवल  पर सहयोग बढ़ा है। दोनों कंपनियां हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के क्षेत्र में मिलकर काम कर रही हैं।

इसके अलावा, OnePlus का OxygenOS और Oppo का ColorOS भी पहले के मुकाबले  काफी हद तक एक जैसे हो गए हैं। माना जा रहा है कि इसी वजह से कंपनी अपने बिजनेस खर्च को कम करने और ब्रांड मैनेजमेंट को आसान बनाने के लिए  नए प्लान पर काम कर रही है।

भारत में बड़ा असर पड़ सकता है

बता दें कि  भारत OnePlus के सबसे बड़े बाजारों में शामिल है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के साथ-साथ Nord सीरीज के जरिए मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में भी अच्छी पहचान बनाई है। बड़ी संख्या में भारतीय कस्टमर्स  OnePlus के फोन का यूज  करते हैं। वहीं,  फ्यूचर में कंपनी अपने बिजनेस मॉडल में कोई बड़ा चेंज करती है, तो इसका असर नए स्मार्टफोन खरीदने वाले कस्टमर्स  पर पड़ सकता है। लेकिन, मौजूदा यूजर्स को फिलहाल टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।

अगर किसी कंपनी की ब्रांड रणनीति में बदलाव होता है, तो आमतौर पर पहले से मौजूद कस्टमर्स की वारंटी, सर्विस सेंटर और सॉफ्टवेयर अपडेट तुरंत बंद नहीं किए जाते। कंपनियां कुछ समय तक अपने पुराने कस्टमर्स  को जरूरी सर्विस देती रहती हैं। इसलिए OnePlus इस्तेमाल कर रहे लोगों को टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×