W3Schools
Advertisement

Oppo Find X10 Launching Today: आज भारत में दस्तक देंगे Oppo के दो नए 5G फोन! तीन 200MP कैमरा और 8,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये खास फीचर्स

Oppo Find X10 Launching Today: OPPO Find X10 सीरीज 22 अक्टूबर को भारत में पेश होने वाली है। इसके Pro Max मॉडल में Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर और तीन 200MP कैमरे मिलने की उम्मीद है। वहीं, 8,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी चर्चा में हैं। इसकी संभावित शुरुआती कीमत 1,29,990 रुपये बताई जा रही है।
01:59 PM Oct 22, 2026 IST | Amit Kumar
Oppo Find X10 Launching Today: OPPO Find X10 सीरीज 22 अक्टूबर को भारत में पेश होने वाली है। इसके Pro Max मॉडल में Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर और तीन 200MP कैमरे मिलने की उम्मीद है। वहीं, 8,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी चर्चा में हैं। इसकी संभावित शुरुआती कीमत 1,29,990 रुपये बताई जा रही है।
oppo find x10 launching today  आज भारत में दस्तक देंगे oppo के दो नए 5g फोन  तीन 200mp कैमरा और 8 000mah बैटरी समेत मिलेंगे ये खास फीचर्स
Oppo Find X10 Launching Today (AI ganrated )

Oppo Find X10 Launching Today: नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे लोगों के बीच OPPO की नई Find X10 सीरीज को लेकर चर्चा देखी जा रही है। इस सीरीज में कंपनी प्रीमियम फीचर्स वाले फोन पेश कर सकती है। खास तौर पर OPPO Find X10 Pro Max अपने कैमरा सेटअप और नए प्रोसेसर की वजह से लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें पीछे की तरफ तीन 200 मेगापिक्सल कैमरे मिलने की जानकारी सामने आई है। साथ ही, फोन में MediaTek का नया Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जाएगा।

Advertisement

कंपनी 22 अक्टूबर यानी आज  भारत में इस सीरीज को पेश करने वाली है। इसके साथ ही फोन की कीमत और बिक्री से जुड़ी जानकारी भी सामने आ सकती है। आइए, जानते हैं इस सीरीज के संभावित फीचर्स और कीमत के बारे में।

Advertisement

नए Dimensity प्रोसेसर से लैस होगा OPPO का फोन

  • OPPO Find X10 Pro Max की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर बताया जा रहा है।
  • कंपनी के मुताबिक, इसमें MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट मिलेगा।
  • यह 2nm मैन्युफैक्चरिंग तकनीक पर आधारित है और इसकी मैक्सिमम  क्लॉक स्पीड 4.55GHz तक बताई गई है।
  • इस प्रोसेसर में दो प्राइम कोर दिए गए हैं। इसका उद्देश्य फोन को फास्ट और बेस्ट  परफॉर्मेंस देना है। गेम खेलने, एक साथ कई ऐप चलाने और दूसरे भारी कामों के दौरान इसका फायदा मिल सकता है।
  • इसके अलावा फोन में Laminar Flow Engine भी दिया जाएगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Android 17 पर आधारित ColorOS 17 मिलने की जानकारी है।
  • कंपनी का यह फोन नए सॉफ्टवेयर के साथ भारतीय बाजार में खास पहचान बना सकता है।

तीन 200MP कैमरों से होगी फोटोग्राफी

  • OPPO Find X10 Pro Max में कैमरे पर खास ध्यान दिया गया है। फोन में Hasselblad के साथ मिलकर तैयार किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की जानकारी है।
  • इसकी सबसे खास बात यह है कि तीनों रियर कैमरे 200 मेगापिक्सल के होंगे।
  • मेन  कैमरे में f/1.5 अपर्चर और 1/1.3 इंच का ISOCELL HPC सेंसर दिया जाएगा।
  • इसके साथ 200MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिल सकता है, जिससे बड़े दृश्य और ज्यादा हिस्से वाली फोटो  खींचने में मदद मिलेगी।
  • वहीं, तीसरे कैमरे के तौर पर 200MP का टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। इसमें ISOCELL HP5 सेंसर और OIS तकनीक मिलने की बात कही गई है। OIS कैमरा हिलने के असर को कम करने में मदद करता है।
  • फोटो की क्वालिटी बेहतर बनाने के लिए फोन में LUMO Hyper Pixel और LUMO True Image इंजन भी दिए जाएंगे।
  • सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है, जो 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करेगा।

 डिस्प्ले और बैटरी भी होंगी खास

  • सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल OPPO Find X10 में 6.59 इंच की LTPO AMOLED स्क्रीन मिलने की संभावना है।
  • इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। इससे स्क्रीन पर वीडियो देखने, स्क्रॉल करने और गेम खेलने का एक्सपीरियंस  बेस्ट हो सकता है।
  • फोन में Dimensity 9600M प्रोसेसर, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलने की चर्चा है।
  • बैटरी के मामले में भी कंपनी बड़ा बदलाव कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 8,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
  • चार्जिंग के लिए 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।  हालांकि, इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

4. OPPO Find X10 सीरीज की कितनी होगी कीमत?

  • कीमत को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, OPPO Find X10 की शुरुआती कीमत करीब 89,990 रुपये हो सकती है।
  • वहीं, इसके प्रीमियम मॉडल Find X10 Pro Max की कीमत लगभग 1,29,990 रुपये रहने का अनुमान है।
  • कंपनी ने अभी तक दोनों स्मार्टफोन की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है।
  • लॉन्च के दौरान इस बारे में जानकारी मिल सकती है। वहीं, OPPO Find X10 Pro Max की बिक्री Flipkart के जरिए होने की जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें: PHP2Shell खतरे से भारत की वेबसाइट्स पर मंडराया साइबर अटैक का खतरा, सुरक्षा एजेंसियों ने जारी की चेतावनी

Advertisement

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×