Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max: कीमत, कैमरा, बैटरी और फीचर्स में कौन असली किंग? खरीदने से पहले जरूर देखें
Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max: स्मार्टफोन बाजार में प्रीमियम फोन खरीदने वालों का दबदबा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब मार्किट में Oppo Find X10 Pro Max ने भी एंट्री कर ली। जिसकी तुलना iPhone 18 Pro Max से की जा रही है। ऐसे में लोगों के लिए दोनों फोन के बीच चुनाव करना आसान नहीं है। दोनों अपने फीचर्स और टेक्नॉलजी की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। Oppo के फोन में तीन 200MP के रियर कैमरे और 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं, Apple का iPhone अपने कैमरा फीचर्स, iOS और दूसरे Apple डिवाइस के साथ बेहतर तालमेल के लिए जाना जाता है।
अगर आप भी इन दोनों स्मार्टफोन में से किसी एक को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो कीमत, कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और प्रोसेसर के आधार पर देखना होगा कौन सा फोन आपके लिए बेस्ट हो सकता है। आइए जानते हैं कि आपकी जरूरतों के हिसाब से कौन सा फोन बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
कीमत में कौन सा फोन है सस्ता?
- सबसे पहले दोनों स्मार्टफोन की कीमत पर नजर डालते हैं। Oppo Find X10 Pro Max के 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,99,999 रुपये बताई गई है।
- दूसरी ओर, iPhone 18 Pro Max के 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,79,900 रुपये है।
- इस तरह iPhone का शुरुआती वेरिएंट Oppo के मुकाबले 20,099 रुपये सस्ता है।
- लेकिन, यहां स्टोरेज का डिफरेंस समझना जरूरी है। Oppo में 512GB स्टोरेज मिलती है, जबकि iPhone 18 Pro Max में 256GB जगह दी गई है।
कैमरे के मामले में किसका पलड़ा भारी?
- फोटोग्राफी का शौक रखने वालों के लिए Oppo Find X10 Pro Max शानदार ऑप्शन हो सकता है। इसमें पीछे की तरफ तीन 200MP कैमरे दिए गए हैं। इनमें मेन कैमरा, अल्ट्रा-वाइड कैमरा और टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
- वहीं, iPhone 18 Pro Max में तीन 48MP के रियर कैमरे और 18MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें वेरिएबल अपर्चर जैसे फीचर का भी जिक्र किया गया है, जो लाइट के हिसाब से कैमरे के अपर्चर को एडजस्ट करने में मदद करता है।
- लेकिन, ज्यादा मेगापिक्सल होने से कैमरा हमेशा अच्छी फोटो ले, यह जरूरी नहीं है। फोटो की क्वालिटी, रात में फोटो लेने और वीडियो बनाने में कैमरे के सॉफ्टवेयर का भी बड़ा रोल होता है। इसलिए दोनों फोन के कैमरे की सही तुलना करने के लिए उनके टेस्ट देखना जरूरी है।
बैटरी और चार्जिंग कौन बेस्ट
- बैटरी के मामले में Oppo Find X10 Pro Max को बढ़त मिलती है। इसमें 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
- ज्यादा वीडियो देखने, गेम खेलने और लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए यह फीचर बेस्ट हो सकता है।
- दूसरी तरफ, iPhone 18 Pro Max में 5,391mAh की बैटरी मिलती है। जिसमें MagSafe वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कागज पर Oppo की बैटरी बड़ी है, लेकिन सही बैटरी बैकअप स्क्रीन, प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल पर भी निर्भर करेगा।
डिस्प्ले और प्रोसेसर में कितना अंतर?
- Oppo Find X10 Pro Max में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जबकि iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच की स्क्रीन मिलती है। बड़ी स्क्रीन पसंद करने वालों को iPhone का डिस्प्ले बेस्ट लग सकता है।
- प्रोसेसर की बात करें तो Oppo में MediaTek Dimensity 9600 Pro और iPhone में Apple A20 Pro चिपसेट दिया गया है। Oppo का फोन ColorOS 17 पर चलता है, जबकि iPhone में iOS 27 मिलता है।
- दोनों फोन की असली परफॉर्मेंस जानने के लिए उनकी स्पीड, गेमिंग और डेली के इस्तेमाल से जुड़े टेस्ट देखना जरूरी है।
कौन सा फोन आपके लिए रहेगा बेस्ट ?
अगर आप बड़ी बैटरी, ज्यादा स्टोरेज और हाई-रेजोल्यूशन कैमरे हैं, तो Oppo Find X10 Pro Max को लेने पर विचार कर सकते हैं। लेकिन, इसके लिए आपको ज्यादा कीमत चुकानी होगी।
वहीं, अगर आप Apple का सॉफ्टवेयर, दूसरे Apple डिवाइस के साथ आसानी से इस्तेमाल और iPhone का एक्सपीरियंस पसंद करते हैं, तो iPhone 18 Pro Max आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

Join Channel