₹25000, से कम कीमत में Philips ने लॉन्च किया अपना पहला 5G स्मार्टफोन, जानें बैटरी, कैमरा समेत बड़े फीचर्स
Philips 56 Smartphone Launching Today:Philips S7221 5G भारत में 20,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है। फोन में 6.67 इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T765 5G प्रोसेसर, 64MP रियर और 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 5700mAh बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग, डुअल 5G सिम और साइड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
02:45 PM Sep 02, 2026 IST | Amit Kumar
Philips 56 Smartphone Launching Today: फिलिप्स ने इंडियन मार्किट में अपना पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में पेश MP कैमरा और 5700mAh की बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं कंपनी ने इस फोन को Philips S7221 5G नाम दिया है।
Advertisement
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने फोन को ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो अच्छी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और कैमरा के साथ एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। आइए जानते हैं Philips S7221 5G की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में।
Advertisement
Philips S7221 5G की कीमत
- Philips S7221 5G को भारत में दो रैम और स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
- इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 20,499 रुपये रखी गई है।
- वहीं, फोन का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 22,499 रुपये में आता है।
- लॉन्च ऑफर के तहत HSBC Taj Card से पेमेंट करने वाले कस्टमर्स को 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इससे फोन की प्रभावी कीमत और कम हो सकती है।
6.67 इंच की डिस्प्ले
- Philips S7221 5G में 6.67 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
- इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और नॉर्मल यूज इस्तेमाल पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूद फील हो सकता है।
- बड़ी स्क्रीन पर वीडियो देखने, सोशल मीडिया चलाने और रोजाना के दूसरे काम करने में भी यूजर्स को बेस्ट एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।
Unisoc T765 5G प्रोसेसर
- परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Unisoc T765 5G प्रोसेसर दिया गया है।
- यह प्रोसेसर 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है।
- फोन में डुअल 5G सिम सपोर्ट भी मौजूद है।
- कंपनी के अनुसार , यह फोन डेली के काम, सोशल मीडिया, इंटरनेट ब्राउजिंग और 5G कनेक्टिविटी जैसे इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है।
64MP का रियर कैमरा
- फोटोग्राफी के लिए Philips S7221 5G में 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
- कैमरे के साथ PDAF और LED फ्लैश का सपोर्ट मिलता है।
- फोन में AI Scene Optimization और Portrait Mode जैसे कैमरा फीचर्स भी दिए गए हैं।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
- यानी कैमरा के मामले में कंपनी ने फ्रंट और रियर दोनों तरफ अच्छे ऑप्शन देने की कोशिश की है।
5700mAh की बड़ी बैटरी
- फोन की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 5700mAh बैटरी भी शामिल है।
- बड़ी बैटरी की वजह से नॉर्मल यूज में फोन लंबे समय तक चलने की उम्मीद है।
- इसमें 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
- सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है, जिससे यूजर्स फोन को आसानी से अनलॉक कर सकते हैं।
कनेक्टिविटी और कलर ऑप्शन
- कनेक्टिविटी के लिए Philips S7221 5G में Dual Nano SIM और Hybrid T-Flash कार्ड स्लॉट दिया गया है।
- इसके अलावा फोन में डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth, GPS और A-GPS जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
- यह स्मार्टफोन Silver, White और Black तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
- कीमत और फीचर्स को देखते हुए Philips ने भारतीय बाजार में अपने पहले 5G फोन के जरिए मिड-रेंज सेगमेंट में जगह बनाने की कोशिश की है।
Advertisement
Advertisement

Join Channel