W3Schools
Advertisement

7900mAh Battery, 50MP Camera और Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ POCO ये न्यू 5G फोन

POCO M8x 5G Launched in India: POCO M8x 5G भारत में 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है। फोन में Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर, 6.9 इंच 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 7900mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसकी पहली सेल 27 अगस्त को Flipkart पर होगी। लॉन्च ऑफर में 2,000 रुपये की बचत मिलेगी।
06:02 PM Aug 21, 2026 IST | Amit Kumar
POCO M8x 5G Launched in India: POCO M8x 5G भारत में 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है। फोन में Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर, 6.9 इंच 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 7900mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसकी पहली सेल 27 अगस्त को Flipkart पर होगी। लॉन्च ऑफर में 2,000 रुपये की बचत मिलेगी।
7900mah battery  50mp camera और snapdragon 4 gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ poco ये न्यू 5g फोन
POCO M8x 5G Launched in India (AI ganreted )

POCO M8x 5G Launched in India: स्मार्टफोन कंपनी POCO ने इंडियन मार्किट में अपना न्यू  5G फोन POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे बजट और अफोर्डेबल सेगमेंट में मार्किट के अंदर उतारा है।  फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7900mAh की बड़ी बैटरी है। इसके अलावा कंपनी ने दावा करते हुए कहा है कि  POCO M8x 5G भारत का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। फोन को दो रैम और स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपये रखी गई है। वहीं फोन की पहली बिक्री 27 अगस्त से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर शुरू होगी।

Advertisement

POCO M8x 5G की कीमत और ऑफर

  • POCO M8x 5G के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 20,999 रुपये है।
  • वहीं, इसका 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 22,999 रुपये में आएगा।
  • फोन की पहली सेल 27 अगस्त को होगी।
  • लॉन्च ऑफर के तहत कस्टमर्स  को पहले दिन 2,000 रुपये तक की बचत का फायदा दिया जाएगा।
  • यह ऑफर केवल शुरुआती सेल के दौरान उपलब्ध रहेगा।

6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन

  • POCO M8x 5G में 6.9 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है।
  • बड़ी स्क्रीन की वजह से वीडियो देखने, गेम खेलने और सोशल मीडिया इस्तेमाल करने में बेस्ट एक्सपीरियंस  मिलने की उम्मीद है।
  • डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा स्मूद नजर आएंगे।
  • स्क्रीन की सुरक्षा के लिए फोन में Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है।
  • परफॉर्मेंस के लिए POCO M8x 5G में Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 5 4nm चिपसेट दिया गया है।
  • कंपनी के अनुसार, भारत में इस प्रोसेसर के साथ आने वाला यह पहला स्मार्टफोन है।
  • ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 613 GPU मौजूद है।
  • फोन में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज टेक्नॉलजी  मिलती है।
  • इससे डेली  के नॉर्मल  काम, मल्टीटास्किंग और मनोरंजन से जुड़े इस्तेमाल में बेहतर परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।

50MP कैमरा

  • फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से पर 50MP का मेन कैमरा दिया गया है।
  • इसका अपर्चर f/1.8 है। कैमरा सेटअप में फ्लिकर सेंसर भी शामिल है।
  • रियर कैमरे से 1080p रिजॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

7900mAh की बड़ी बैटरी

  • POCO M8x 5G की सबसे खास खूबियों में इसकी 7900mAh बैटरी शामिल है।
  • कंपनी ने फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।
  • बड़ी बैटरी की वजह से नॉर्मल यूज में  फोन को बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम पड़ सकती है।
  • इसके अलावा फोन में 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का फीचर भी मिलता है।
  • इसकी मदद से जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को भी फोन की बैटरी से चार्ज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Huawei Pura X View launched: Huawei ने लॉन्च किया पहला वाइड डिस्पले Pura X View स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी समेत मिलेंगे कई फीचर

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×