W3Schools
Advertisement

Realme 16x 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म, 7000mAh बैटरी और 50MP AI कैमरे के साथ आएगा ये न्यू फोन

Realme 16x 5G india Launch Date: Realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को लॉन्च होगा। इसमें 7000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 144Hz डिस्प्ले और 50MP AI कैमरा मिलेगा। फोन IP65 रेटिंग, 256GB स्टोरेज, GT Boost गेमिंग इंजन और कई AI फीचर्स के साथ Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
05:50 PM Aug 05, 2026 IST | Amit Kumar
Realme 16x 5G india Launch Date: Realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को लॉन्च होगा। इसमें 7000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 144Hz डिस्प्ले और 50MP AI कैमरा मिलेगा। फोन IP65 रेटिंग, 256GB स्टोरेज, GT Boost गेमिंग इंजन और कई AI फीचर्स के साथ Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
realme 16x 5g की लॉन्च डेट कन्फर्म  7000mah बैटरी और 50mp ai कैमरे के साथ आएगा ये न्यू फोन
Realme 16x 5G india Launch Date(credit AI genreted )

Realme 16x 5G india Launch Date: Realme के नए  स्मार्टफोन Realme 16x 5G के लॉन्च पर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल   कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस फोन की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह स्मार्टफोन 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा और इसकी बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए की जाएगी। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के डिजाइन, कलर और कई अहम फीचर्स की जानकारी भी शेयर कर दी है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,   कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart पर इसके लिए एक खास पेज भी लाइव कर दिया गया है। इससे साफ हो गया है कि फोन जल्द ही भारतीय कस्टमर्स के लिए  उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस फोन को दो न्यू कलर  Endurance Brown और Glory White में दिखाया है। फोन के पीछे वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है।

Advertisement

7000mAh की बड़ी बैटरी

  • Realme 16x 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की दमदार बैटरी होगी।
  • कंपनी का कहना है कि यह बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बनाई गई है।
  • फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो सकेगी।
  • इसके अलावा इसमें Bypass Charging और Reverse Charging जैसे फीचर भी दिए गए हैं।
  • कंपनी के अनुसार, एक बार फुल चार्ज होने पर यह फोन करीब 156 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और लगभग 9 घंटे तक गेमिंग का साथ दे सकता है।

MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर

  • फोन में बेहतर स्पीड और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है।
  • यह चिपसेट रोजमर्रा के काम के साथ-साथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए भी बेस्ट  माना जाता है।
  • Realme 16x 5G में 14GB तक RAM का सपोर्ट मिलेगा, जिसमें फिजिकल और डायनैमिक RAM दोनों शामिल हैं।
  • वहीं, स्टोरेज के लिए 256GB तक का विकल्प मिलेगा, जिससे यूजर्स को ज्यादा ऐप और डेटा स्टोर करने की सुविधा मिलेगी।

144Hz डिस्प्ले और शानदार Gaming Experience

  • इस स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जिससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद होगी।
  • साथ ही इसमें 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकेगी।
  • गेमिंग के दौरान फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए इसमें 5300 वर्ग मिमी का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  • दिया गया है।
  • इसके साथ कंपनी का GT Boost गेमिंग इंजन भी मिलेगा, जो गेमिंग परफॉर्मेंस को बेस्ट  बनाने में मदद करेगा।

कैमरा और AI फीचर्स

  • फोटोग्राफी के लिए Realme 16x 5G में 50 MP का AI रियर कैमरा दिया गया है।
  • कैमरा कई स्मार्ट AI फीचर्स के साथ आएगा।
  • फोन में AI Eraser, AI Ultra Clarity, Motion Photo और Dual View Video जैसे फीचर मिलेंगे, जिनकी मदद से फोटो और वीडियो को बेस्ट  तरीके से कैप्चर किया जा सकेगा।
  • Realme 16x 5G को IP65 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रहेगा।
  • इसके अलावा फोन में MIL-STD-810 मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस भी दिया गया है, जिससे यह नॉर्मल  गिरने या झटकों को बेहतर तरीके से झेल सकेगा।

पुराने मॉडल की जगह लेगा नया फोन

  • Realme 16x 5G, पिछले साल लॉन्च हुए Realme 15x का अपग्रेडेड मॉडल होगा।
  • Realme 15x की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये रखी गई थी।
  • लेकिन , कंपनी ने अभी नए Realme 16x 5G की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: Google Pixel 11 Pro Leaks: Google ने Pixel 11 Pro से उठाया पर्दा, लॉन्च से पहले लीक हुए सभी फीचर्स, 1 लाख का रखें बजट

Advertisement

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×