W3Schools
Advertisement

Redmi का बड़ा धमाका! 10,000mAh बैटरी वाले 2 धांसू 5G फोन मार्किट में देंगे दस्तक, जानें कीमत, फीचर्स समेत पूरी डिटेल

Redmi Note 17 Pro Series Launching Today: Redmi Note 17 Pro और Pro Max आज 15 सितंबर को भारत में लॉन्च होंगे। सीरीज में 10,000mAh तक की बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर, IP69K सुरक्षा और खास डिजाइन मिलेगा। Pro Max में फोटोक्रोमिक रियर पैनल दिया जाएगा। दोनों फोन की बिक्री Amazon, Xiaomi ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से होगी।
11:05 AM Sep 15, 2026 IST | Amit Kumar
Redmi Note 17 Pro Series Launching Today: Redmi Note 17 Pro और Pro Max आज 15 सितंबर को भारत में लॉन्च होंगे। सीरीज में 10,000mAh तक की बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर, IP69K सुरक्षा और खास डिजाइन मिलेगा। Pro Max में फोटोक्रोमिक रियर पैनल दिया जाएगा। दोनों फोन की बिक्री Amazon, Xiaomi ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से होगी।
redmi का बड़ा धमाका  10 000mah बैटरी वाले 2 धांसू 5g फोन मार्किट में देंगे दस्तक  जानें कीमत  फीचर्स समेत पूरी डिटेल
Redmi Note 17 Pro Series Launching Today (credit AI genreted)

Redmi Note 17 Pro Series Launching Today: Xiaomi अपनी पॉपुलर Redmi Note सीरीज को और आगे बढ़ाने जा रही है। कंपनी आज यानी 15 सितंबर को भारत में Redmi Note 17 Pro सीरीज के दो नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इस सीरीज में Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को मार्किट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इन दोनों फोन को लेकर कई अहम जानकारियां पहले ही शेयर कर दी हैं। सीरीज का सबसे ज्यादा ध्यान Redmi Note 17 Pro Max पर रहने वाला है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 10,000mAh तक की बैटरी बताई जा रही है। ऐसे में यह फोन उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है, जो लंबे बैटरी बैकअप वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।

Advertisement

Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में आज 15 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद इन स्मार्टफोन की बिक्री Amazon India के जरिए होगी। इसके अलावा कस्टमर  इन्हें Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर और कंपनी के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीद सकेंगे। कंपनी ने इससे पहले Redmi Note 17 का स्टैंडर्ड मॉडल पेश किया था। अब प्रो सीरीज के जरिए Xiaomi मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश करेगी।

Advertisement

Redmi Note 17 Pro Max में 10,000mAh बैटरी

  • नई सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी को माना जा रहा है।
  • Redmi Note 17 Pro Max में 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती  है।
  • कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार फुल चार्ज होने के बाद 4 दिनों से ज्यादा का बैकअप दे सकता है।
  • अगर कंपनी का यह दावा रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी सही साबित होता है, तो फोन अपने सेगमेंट में लंबा बैटरी बैकअप देने वाले डिवाइस में शामिल हो सकता है।
  • लेकिन, असली बैटरी परफॉर्मेंस का पता फोन के इस्तेमाल और रिव्यू के बाद ही चलेगा।
  • परफॉर्मेंस के लिए Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max में अलग-अलग Snapdragon प्रोसेसर दिए जा सकते हैं।
  • Redmi Note 17 Pro में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट मिलने की जानकारी सामने आई है।
  • वहीं, Redmi Note 17 Pro Max को Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है।
  • ये चिपसेट रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और नॉर्मल  गेमिंग के लिए बेस्ट  परफॉर्मेंस दे सकता है।

पानी और धूल से सुरक्षा भी मिलेगी

  • Redmi Note 17 Pro सीरीज को मजबूती के मामले में भी खास बनाया गया है।
  • दोनों फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी सुरक्षा रेटिंग मिलने की बात कही गई है।
  • इसके अलावा डिवाइस को TÜV SÜD 5-Star Titan Quality Certification भी मिला है।
  • इन फीचर्स से संकेत मिलता है कि कंपनी ने फोन की बॉडी और ड्यूरेबिलिटी पर भी खास ध्यान दिया है।

Redmi Note 17 Pro Max का रंग बदलने वाला डिजाइन

  • Redmi Note 17 Pro Max का डिजाइन भी काफी अलग होगा।
  • फोन को ‘Secret Sunrise’ कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
  • इसके बैक पैनल में फोटोक्रोमिक मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है।
  • इस मटेरियल की खासियत यह है कि रोशनी के संपर्क में आने पर फोन के रियर पैनल का रंग बदल सकता है।
  • वहीं Redmi Note 17 Pro को लैवेंडर कलर में पेश किया जाएगा।
  • दोनों स्मार्टफोन के पीछे स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा।
  • इस मॉड्यूल में दो कैमरा सेंसर नजर आएंगे।

कितनी होगी कीमत?

Redmi Note 17 Pro सीरीज की कीमत को लेकर अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी  लॉन्चिंग के साथ ही दोनों स्मार्टफोन की कीमत, स्टोरेज वेरिएंट, फीचर्स और उपलब्धता से जुड़ी पूरी जानकारी शेयर करेगी।
यह भी पढ़ें: Flipkart Big Billion Days 2026: Big Billion Days सेल मे iPhone 17 मिलेगा सस्ता! डेट हुई लीक, जानें क्या मिलेंगे ऑफर्स
Advertisement

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×