W3Schools
Advertisement

₹20 000 से कम में लॉन्च हुआ Samsung का नया 5G फोन! 5000mAh बैटरी, 50MP समेत जानें सभी फीचर्स

Samsung Galaxy A07s Review
05:46 PM Sep 08, 2026 IST | Amit Kumar
Samsung Galaxy A07s Review
₹20 000 से कम में लॉन्च हुआ samsung का नया 5g फोन  5000mah बैटरी  50mp समेत जानें सभी फीचर्स
Samsung Galaxy A07s Review (credit AI genreted)

Samsung Galaxy A07s Review: Samsung ने बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में एक नया फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने Samsung Galaxy A07s को फिलहाल कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च  किया है। यह फोन अभी जॉर्डन में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट और तीन कलर ऑप्शन के साथ मार्किट में उतारा गया है।  Galaxy A07s की खासियतों की बात करें तो इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी डिस्प्ले, MediaTek Helio G99+ प्रोसेसर, 50MP का प्राइमरी कैमरा और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और बाकी फीचर्स के बारे में।

Advertisement

Samsung Galaxy A07s को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत JOD 119 रखी गई है, जो भारतीय रुपए में   करीब 16,000 रुपए है।  वहीं, फोन के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत JOD 149 है। भारतीय रुपये में इसकी कीमत लगभग 20,000 रुपए है।   फिलहाल यह फोन जॉर्डन में सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे ब्लैक, ग्रीन और लाइट वॉयलेट जैसे तीन रंगों में लॉन्च किया है।

Advertisement

6.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले

  • Galaxy A07s में 6.7 इंच की HD+ PLS LCD स्क्रीन दी गई है।
  • इस डिस्प्ले में 90Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • इसकी मदद से स्क्रॉलिंग और फोन का सामान्य इस्तेमाल पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूथ फील हो सकता है।
  • डिस्प्ले में 16.7 मिलियन कलर्स का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • फोन को धूल और पानी के छींटों से बचाने के लिए IP54 रेटिंग मिली है।
  • वहीं परफॉर्मेंस के लिए Samsung Galaxy A07s में MediaTek Helio G99+ चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
  • यह एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इसमें छह एफिशिएंसी कोर 2.0GHz की स्पीड पर काम करते हैं, जबकि दो परफॉर्मेंस कोर 2.2GHz तक की अधिकतम क्लॉक स्पीड दे सकते हैं।
  • फोन में 4GB RAM दी गई है और इंटरनल स्टोरेज का विकल्प 64GB और 128GB है।
  • इस कॉन्फिगरेशन के साथ फोन डेली  के काम, सोशल मीडिया, वीडियो देखने और नॉर्मल  ऐप्स के इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है।

50MP का  कैमरा

  • फोटोग्राफी के लिए Galaxy A07s में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप मिलता है।
  • इसमें मेन  कैमरा 50 MP का है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इस कैमरे में ऑटोफोकस और 10x तक डिजिटल जूम का सपोर्ट दिया गया है।
  • इसके साथ फोन में 2 MP का डेप्थ सेंसर भी मिलता है, जिसका अपर्चर f/2.4 है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • इसका अपर्चर f/2.0 है। फोन से 30fps पर 1080p फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है।

5000mAh की बड़ी बैटरी

  • Samsung Galaxy A07s में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • बड़ी बैटरी होने की वजह से फोन को नॉर्मल  इस्तेमाल में लंबे समय तक चलाने में मदद मिल सकती है।
  • चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
  • कुल मिलाकर Galaxy A07s में बड़ी 90Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा, MediaTek Helio G99+ प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro से फोल्डेबल iPhone तक! कल होगा Apple का महा-लॉन्च, भारत में ऐसे देखें LIVE

Advertisement

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×