W3Schools

आज इंडियन मार्किट में दस्तक देगा Samsung Galaxy F70 Pro 5G! जानें कीमत, फीचर्स और बैटरी समेत फोन की पूरी डिटेल

Samsung Galaxy F70 Pro 5G Launch Date in India: Samsung आज भारत में Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च करने जा रहा है। इसकी शुरुआती कीमत 25,999 रुपये होगी। फोन में 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा, 6,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, LPDDR5X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। यह Flipkart पर Alpha Black और Aura Green रंगों में उपलब्ध होगा।
11:38 AM Aug 03, 2026 IST | Amit Kumar
Samsung Galaxy F70 Pro 5G Launch Date in India: Samsung आज भारत में Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च करने जा रहा है। इसकी शुरुआती कीमत 25,999 रुपये होगी। फोन में 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा, 6,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, LPDDR5X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। यह Flipkart पर Alpha Black और Aura Green रंगों में उपलब्ध होगा।
आज इंडियन मार्किट में दस्तक देगा samsung galaxy f70 pro 5g  जानें कीमत  फीचर्स और बैटरी समेत फोन की पूरी डिटेल
Samsung Galaxy F70 Pro 5G Launch Date in India ( credit AI genrated )

Samsung Galaxy F70 Pro 5G Launch Date in India: Samsung आज यानी 3 अगस्त को इंडियन मार्किट  में अपना न्यू  5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च करने जा रहा है। ऐसे में कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इस फोन की कीमत और कई मेन  फीचर्स की जानकारी शेयर  कर दी है।

माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट में कस्टमर्स  के लिए एक न्यू ऑप्शन साबित हो सकता है। शानदार डिस्प्ले, दमदार बैटरी और बेस्ट  कैमरा जैसे फीचर्स के साथ यह फोन दूसरे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G की कीमत

Samsung ने इस फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश करने की बात कही है।

  • 6GB रैम + 128GB स्टोरेज – 25,999 रुपए
  • 8GB रैम + 128GB स्टोरेज – 29,999 रुपए
  • 8GB रैम + 256GB स्टोरेज – 34,999 रुपए

कंपनी के अनुसार,  यह शुरुआती लॉन्च कीमत है। इसके अलावा कस्टमर्स  को लॉन्च ऑफर्स के तहत एक्स्ट्रा  छूट या ओथर्स बेनिफिट्स भी मिल सकते हैं। Samsung Galaxy F70 Pro 5G को Alpha Black और Aura Green रंगों में खरीदा जा सकेगा। वहीं इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए की जाएगी।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

  • फोन में 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।
  • स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ का इस्तेमाल किया गया है, जिससे डिस्प्ले ज्यादा मजबूत होगी।
  • परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन प्रोसेसर मिलेगा।
  • लेकिन  कंपनी ने अभी तक चिपसेट का नाम नहीं बताया है।
  • इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दी जाएगी, जिससे फोन तेज स्पीड और स्मूद एक्सपीरियंस देने में सक्षम होगा।
  • गेमिंग और मल्टीटास्किंग करने वाले यूजर्स के लिए यह फोन बेस्ट ऑप्शन  माना जा रहा है।

कैमरा फीचर्स

  • फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।
  • इसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट मिलेगा।
  • इसके अलावा 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर भी मिलने की उम्मीद है।
  • वहीं वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह स्मार्टफोन 4K रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा।
  • इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट कैमरे में HDR सपोर्ट मिलने की जानकारी सामने आई है, जिससे बेस्ट क्वालिटी की फोटो क्लिक की जा सकेगी।

बैटरी और चार्जिंग

  • Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी।
  • इसके साथ 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा, जिससे फोन कम समय में जल्दी चार्ज हो सकेगा।
  • कंपनी के अनुसार , एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह स्मार्टफोन 24 घंटे से ज्यादा YouTube वीडियो स्ट्रीमिंग, 8 घंटे से अधिक गेमिंग और करीब 12 घंटे तक सोशल मीडिया इस्तेमाल का बैकअप देने में सक्षम है।

यह भी पढ़ें: अब Web से करें डायरेक्ट कॉल, मिलेगा कॉल ट्रांसफर का भी ऑप्शन! WhatsApp ने लॉन्च किए न्यू कॉलिंग फीचर्स

Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।