₹38,000 में लॉन्च होगा Vivo का नया स्मार्टफोन! 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ मिलेंगे ये Best फीचर्स
Vivo s2 India Launch Date in India: vivo का नया स्मार्टफोन Vivo S2 जल्द भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई ऑफिसियल घोषणा नहीं की है, लेकिन एक लीक पोस्टर और टिप्स्टर की जानकारी ने इसकी लॉन्च डेट और पहली सेल की डेट जानकारी पेश कर दी है। इसके साथ ही फोन की कीमत और फीचर्स से जुड़ी कई जानकारियां भी सामने आई हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मशहूर टिप्स्टर अभिषेक यादव ने दावा किया है कि Vivo S2 को भारत में 6 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। उनके द्वारा शेयर किए गए एक प्रमोशनल पोस्टर में यह भी बताया गया है कि स्मार्टफोन की पहली सेल 11 अगस्त से शुरू हो सकती है। फिलहाल कंपनी ने इस जानकारी की पुष्टि नहीं की है, इसलिए लॉन्च डेट को लेकर ऑफिसियल ऐलान का इंतजार करना होगा।
EXCLUSIVE ✴️
VIVO S2 INDIA LAUNCH SET FOR AUGUST 6.
Launch: August 6
First Sale: August 11 pic.twitter.com/IiLr2TuoAp— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) July 23, 2026
लंबे समय बाद लौट सकती है Vivo S सीरीज
- अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो Vivo S2, कंपनी की S-सीरीज का नया स्मार्टफोन होगा।
- इससे पहले VIVO ने साल 2019 में Vivo S1 लॉन्च किया था।
- करीब 6 साल बाद इस सीरीज की वापसी देखने को मिल सकती है।
- रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन Sapphire Blue, Regal Bronze और Silk White जैसे 3 शानदार कलर में लॉन्च किया जा सकता है।
- इसके अलावा इसे 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
इतनी हो सकती है कीमत
- लीक्स के अनुसार, Vivo S2 की शुरुआती कीमत करीब 38,000 रुपये रखी जा सकती है।
- हालांकि सही कीमत लॉन्च के समय ही सामने आएगी।
- अगर यह कीमत सही रहती है तो यह फोन प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में एंट्री करेगा।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
- Vivo S2 में 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
- यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है, जिससे गेमिंग और वीडियो देखने का फील बेस्ट होगा।
- प्रोसेसर को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आई हैं।
- कुछ लीक्स में दावा किया गया है कि इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिल सकता है।
- वहीं, 91Mobiles की एक रिपोर्ट के अनुसार फोन में MediaTek Dimensity 7360 प्रोसेसर दिया जा सकता है। ऐसे में असली प्रोसेसर की जानकारी लॉन्च के बाद ही साफ होगी।
बैटरी और चार्जिंग
- बैटरी के मामले में भी Vivo S2 दमदार हो सकता है।
- रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।
- साथ ही फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है, जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो सकेगी।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Vivo S2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।
कैमरा सेटअप इस प्रकार हो सकता है:
- 50MP प्राइमरी कैमरा
- 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
- 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Join Channel