19,999 कीमत, 6500mAh की बड़ी Battery और बेस्ट AI फीचर्स! VIVO ने लॉन्च किया अपना न्यू 5G स्मार्टफोन
Vivo T5 Lite 5G Launched in India: अगर आप काम बजट में बड़ी बैटरी, फास्ट परफॉर्मेंस और नए AI फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल Vivo ने इंडियन मार्किट में अपना न्यू Vivo T5 Lite 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में 6500mAh की पॉवरफुल बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर और 50MP का Sony कैमरा दिया है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत, फीचर्स और समेत पूरे अपडेट के बारे में।
Vivo T5 Lite 5G की कीमत और सेल
Vivo T5 Lite 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसकी कीमत इस प्रकार है:
- 4GB + 128GB की कीमत 19,999 रुपये
- 6GB + 128GB की कीमत 21,999 रुपये
- 6GB + 256GB की कीमत 24,999 रुपये
यह स्मार्टफोन Twilight Shadow और Wave Blue दो कलर में है। वहीं फोन की पहली बिक्री 22 जुलाई 2026 से शुरू होगी। कस्टमर इसे Flipkart, Vivo India ई-स्टोर और ऑफलाइन मोबाइल स्टोर से खरीद सकेंगे। इसके साथ ही लॉन्च ऑफर के तहत HDFC, SBI और Axis Bank कार्ड से पेमेंट करने पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके बाद इस फोन की शुरुआती कीमत 18,499 रुपये हो जाएगी।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
- Vivo T5 Lite 5G में 6.74 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
- यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।
- इसके साथ ही इसे TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी मिला है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर आंखों पर कम इफेक्ट पड़ता है।
- फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है।
- कंपनी का कहना है कि यह प्रोसेसर डेली के काम, सोशल मीडिया, वीडियो देखने और नॉर्मल गेमिंग के दौरान बेस्ट फील देता है।
- यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है।
क्या हैं AI फीचर्स
- Vivo ने इस फोन में कई नए AI फीचर्स भी ऐड किए हैं।
- फोन में AI Creation, AI Transcript Assist, AI Captions, AI Screen Translation, vivo DocMaster, Private Space और Google Gemini जैसे टूल्स दिए गए हैं।
- ये फीचर्स नोट्स तैयार करने, भाषा का ट्रांसलेशन करने, डॉक्यूमेंट मैनेज करने और डेली काम को आसान बनाने में हेल्पफुल है।
कैमरा फीचर्स
- फोटोग्राफी के लिए Vivo T5 Lite 5G में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
- इसके साथ ही AI UHD, AI Color Adjustment और AI Cutout जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे फोटो की क्वालिटी बेस्ट होती है।
- वहीं कैमरा ऐप में Night Mode, Portrait, Panorama, Documents, Slow Motion, Time-Lapse, Professional और Live Photo जैसे कई मोड दिए गए हैं।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें भी Night Mode और Portrait Mode का सपोर्ट मिलता है।
- Vivo ने इस स्मार्टफोन को मजबूत बनाने पर खास ध्यान दिया है।
- इसमें Military Grade Durability, Triple Anti-Drop SGS Certification और IP65 Dust & Water Resistance दी गई है।
- इसका मतलब है कि फोन डेली के इस्तेमाल में हल्की बारिश, धूल और नॉर्मल गिरने जैसी स्थितियों को बेहतर तरीके से हैंडल कर सकती है।
6500mAh की बड़ी बैटरी
- इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh बैटरी है।
- कंपनी के अनुसार, बैटरी को इस तरह तैयार किया गया है कि इसकी हेल्थ लंबे समय तक बनी रहे।
- कंपनी के अनुसार, फोन को एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन लगभग 15 दिन तक स्टैंडबाय, 54 घंटे तक कॉलिंग, 80 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 48 घंटे तक वीडियो देख सकते हैं।
- बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 44W FlashCharge का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे कम समय में फोन दोबारा इस्तेमाल के लिए रेडी हो जाएगा।

Join Channel