W3Schools
Advertisement

अब Web से करें डायरेक्ट कॉल, मिलेगा कॉल ट्रांसफर का भी ऑप्शन! WhatsApp ने लॉन्च किए न्यू कॉलिंग फीचर्स

Whatsapp Web Calling Feature: WhatsApp ने कई नए कॉलिंग फीचर्स लॉन्च किए हैं। अब यूजर्स बिना डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड किए सीधे WhatsApp Web से ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकेंगे। साथ ही Call Transfer, Waiting Room, QuickHD और Noise Suppression जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जिससे कॉलिंग पहले से अधिक आसान, सुरक्षित और बेहतर होगी।
04:19 PM Jul 30, 2026 IST | Amit Kumar
Whatsapp Web Calling Feature: WhatsApp ने कई नए कॉलिंग फीचर्स लॉन्च किए हैं। अब यूजर्स बिना डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड किए सीधे WhatsApp Web से ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकेंगे। साथ ही Call Transfer, Waiting Room, QuickHD और Noise Suppression जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जिससे कॉलिंग पहले से अधिक आसान, सुरक्षित और बेहतर होगी।
अब web से करें डायरेक्ट कॉल  मिलेगा कॉल ट्रांसफर का भी ऑप्शन  whatsapp ने लॉन्च किए न्यू  कॉलिंग फीचर्स
Whatsapp Web Calling Feature (credit social media )

Whatsapp Web Calling Feature: WhatsApp अपने यूजर्स को अच्छी सर्विस देने के लिए समय समय पर कई बदलाव करता रहता है। इस बीच अब WhatsApp ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई नए ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर्स पेश किए हैं। कंपनी का कहना है कि इन नए फीचर्स का मकसद कॉलिंग को पहले से ज्यादा आसान, सुरक्षित और बेहतर बनाना है।

Advertisement

बता दें कि सबसे बड़ी बात यह है कि अब यूजर्स बिना डेस्कटॉप ऐप इंस्टॉल किए सीधे WhatsApp Web के जरिए भी ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकेंगे। इन फीचर्स को धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाया जा रहा है। आने वाले दिनों में हर प्लेटफॉर्म पर इनका इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Advertisement

अब WhatsApp Web से भी करें ऑडियो और वीडियो कॉल

  • बता दें कि, अब तक कंप्यूटर पर कॉल करने के लिए WhatsApp Desktop ऐप की जरूरत पड़ती थी, लेकिन न्यू  अपडेट के बाद यह जरूरत खत्म हो गई है।
  • अब यूजर्स किसी भी ब्राउजर में WhatsApp Web खोलकर सीधे वन-ऑन-वन और ग्रुप कॉल कर सकेंगे।
  • कंपनी का कहना है कि  Web पर होने वाली सभी कॉल्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेंगी।
  • इसके अलावा इन कॉल्स के लिए कोई एक्स्ट्रा फीस  नहीं देना होगा और कॉल की समय सीमा भी तय नहीं होगी।

Web यूजर्स को मिलेंगे कई खास फीचर्स

  • WhatsApp Web पर केवल कॉलिंग ही नहीं, बल्कि कई ऐसे फीचर्स भी मिलेंगे जो पहले मोबाइल और डेस्कटॉप ऐप में उपलब्ध थे।
  • अब यूजर्स कॉल के दौरान अपनी स्क्रीन शेयर कर सकेंगे और इमोजी रिएक्शन भी भेज पाएंगे।
  • इसके अलावा Web वर्जन में एक नया Calls Tab भी दिया गया है।
  • इसकी मदद से यूजर्स अपनी पुरानी कॉल हिस्ट्री देख सकते हैं और पसंदीदा कॉन्टैक्ट्स तक जल्दी पहुंच सकते हैं।
  • WhatsApp ने एक नया Call Transfer फीचर भी शुरू किया है।
  • इसकी मदद से यूजर चल रही ग्रुप कॉल को बिना डिस्कनेक्ट किए एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर ले जा सकता है। उदाहरण के लिए, अगर आपने सफर के दौरान मोबाइल पर ग्रुप कॉल शुरू की है और घर पहुंचने के बाद कंप्यूटर पर बात जारी रखना चाहते हैं, तो अब कॉल दोबारा शुरू करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • आप उसी कॉल को सीधे WhatsApp Web या Desktop पर ट्रांसफर कर सकते हैं।
  • इसी तरह जरूरत पड़ने पर कॉल को वापस मोबाइल पर भी लाया जा सकता है।

ग्रुप कॉल के लिए आया नया Waiting Room फीचर

  • ग्रुप कॉल को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए WhatsApp ने Waiting Room फीचर भी एड  है।
  • जब कोई यूजर कॉल लिंक बनाता है, तो वह "Require approval to join" ऑप्शन  को ऑन कर सकता है।
  • इसके बाद जो भी व्यक्ति उस लिंक से जुड़ने की कोशिश करेगा, उसे पहले वर्चुअल वेटिंग रूम में रखा जाएगा।
  • कॉल होस्ट की मंजूरी मिलने के बाद ही वह कॉल में शामिल हो सकेगा।
  • इस फीचर से अनजान लोगों के अचानक कॉल में जुड़ने की संभावना कम हो जाएगी और ग्रुप कॉल पर बेहतर नियंत्रण रहेगा।

QuickHD से शुरुआत में ही मिलेगी बेहतर वीडियो क्वालिटी

  • WhatsApp ने QuickHD नाम का नया फीचर भी पेश किया है। इसका मकसद  वीडियो कॉल शुरू होते ही बेहतर क्वालिटी उपलब्ध कराना है।
  • पहले वीडियो कॉल की क्वालिटी  धीरे-धीरे बेहतर होती थी, लेकिन अब शुरुआती कुछ सेकंड में ही HD क्वालिटी देखने को मिलेगी।
  • इससे कॉल शुरू होते ही साफ फोटो  दिखाई देगी और इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
  • न्यू अपडेट में Noise Suppression फीचर भी शामिल किया गया है।
  • यह बैकग्राउंड में आने वाली आवाजों को कम करता है, जिससे भीड़भाड़ या शोर वाली जगह पर भी सामने वाले तक आपकी आवाज अधिक साफ पहुंचती है।
  • यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जो यात्रा के दौरान या व्यस्त माहौल में वीडियो कॉल करते हैं।

कब मिलेंगे ये नए फीचर्स?

  • WhatsApp का कहना है कि सभी नए कॉलिंग फीचर्स फिलहाल स्टेप बाय स्टेप  तरीके से जारी किए जा रहे हैं। इसलिए अगर अभी आपके अकाउंट में ये फीचर्स दिखाई नहीं दे रहे हैं, तो जल्द ही अपडेट के जरिए उपलब्ध हो जाएंगे।
  • कंपनी का दावा है कि इन बदलावों से WhatsApp पर कॉलिंग का फ़ील पहले से अधिक आसान, सुरक्षित और बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें: अगस्त में लॉन्च होंगे कई न्यू स्मार्टफोन, देखें ₹15, 000 से लेकर प्रीमियम रेंज तक की पूरी लिस्ट!

Advertisement

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×