India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Apple Vision Pro: Apple के इस प्रोडक्ट से आंखों के इशारे पर नाचेगी दुनिया

09:36 AM Dec 15, 2023 IST
Advertisement

एप्पल के इवेंट (WWDC 2023) में इस प्रोडक्ट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, इस प्रोडक्ट का नाम मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट है। एप्पल ने आखिरकार इस प्रोडक्ट से सोमवार देर रात पर्दा हटा दिया। कंपनी ने अने इस पहले मिक्‍स्‍ड रिएलिटी हेडसेट को WWDC 2023 के दौरान पेश किया। इसे Apple Vision Pro नाम दिया गया है।

इस प्रोडक्‍ट की सबसे खास बात है कि यह वर्चुअल और रियल दुनिया को आपस में जोड़ता है। इस हेडसेट को सिर में पहना जा सकता है और उसके बाद इसकी स्क्रीन आंखों के सामने आ जाती है। यह न सिर्फ एंटरटेनमेंट से लेकर गेमिंग तक के अंदाज को बदलने वाला है, बल्कि यह आने वाले समय में लोगों के काम करने के तरीके को पूरी तरह से बदल देने वाला है।

एप्पल का दावा है कि उसका यह मिक्‍स्‍ड रिएलिटी हेडसेट आवाज से कंट्रोल हो सकेगा। इसके अलावा आंखों के इशारे से भी इसे कंट्रोल करना संभव होगा। मतलब कह सकते हैं कि आप इस डिवाइस की मदद से अपनी आंखों के इशारे से आस-पास की दुनिया एक हद तक कंट्रोल कर पाएंगे।

इसे एल्युमीनियम फ्रेम पर बनाया गया है। इसके फ्रंट में कर्व्‍ड ग्‍लास हैं। इसमें इमेज कैप्‍चर करने के लिए एक फ‍िजिकल बटन दिया गया है। साइड में ऑडियो पॉड्स लगाए गए हैं। कंपनी का दावा है कि 3D कंटेंट देखने के लिए यह अब तक की सबसे बेहतरीन डिवाइस है। कंपनी ने इसकी कीमत 3,499 डॉलर यानी करीब 2 लाख 88 हजार 724 रुपये तय की है। एप्पल का यह फ्यूचरिस्टिक प्रोडक्ट बाजार में अगले साल यानी 2024 से उपलब्ध होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article