India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Huawei ने लॉन्च किया दुनिया का पहला फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले टैबलेट- MatePad Pro 13.2 , यह है कीमत

03:57 PM Dec 15, 2023 IST
Advertisement

Huawei ने Huawei MatePad Pro सीरीज में नया मॉडल लॉन्च किया है जो 13.2 इंच डिस्प्ले में आता है। चीन में कंपनी इसे सितंबर में ही लॉन्च कर चुकी है। अब इसका ग्लोबल वर्जन लॉन्च किया गया है। टैब में OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसे Samsung Galaxy Tab S9 Ultra की टक्कर में कहा जा सकता है। डिस्प्ले में 2,880 x 1,920 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

Huawei MatePad Pro 13.2 की कीमत

Huawei MatePad Pro 13.2 की यूरोप में कीमत 999 यूरो (लगभग 89,800 रुपये) है जो कि इसके शुरुआती 12 जीबी रैम 256 स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस बताया गया है। इसका 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज मॉडल 1199 यूरो (लगभग 1,07,000 रुपये) में आता है। इसके साथ स्मार्ट मैग्नेटिक कीबोर्ड दिया गया है जिसकी कीमत 199 यूरो (लगभग 17,900 रुपये) है, जबकि M-Pencil की कीमत 99 यूरो (8,907 रुपये) है। इसे 8 जनवरी से प्री-बुक किया जा सकेगा।

प्रोसेसिंग की बात करें तो इसमें किरिन 9000एस चिपसेट लगा है। जिसे 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। यह 52000mm2 VC लिक्विड कूलिंग के साथ आता है। डिवाइस में 10,100mAh बैटरी है जिसके साथ में 88W फास्ट चार्जिंग है। यह HarmonyOS 4 पर ऑपरेट करता है।

Huawei MatePad Pro 13.2 फीचर्स

Huawei MatePad Pro 13.2 इंच के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें दुनिया का पहला फ्लैक्सिबल OLED पैनल मिलता है। इसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले में 2,880 x 1,920 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है और 120Hz रिफ्रेश रेट है। कंपनी ने इसे सबसे पतला और हल्का टैबलेट बताया है।

रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा इसमें मेन सेंसर के रूप में मिलता है, साथ में 8 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर भी है। डिवाइस में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article