For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Motorola Razr 50 : Motorola का ये धांसू फोन इस तारीख  को होगा लॉन्च, Snapdragon 8s Gen 3 से होंगे लैस

09:15 AM Jun 17, 2024 IST
motorola razr 50   motorola का ये धांसू फोन इस तारीख  को होगा लॉन्च  snapdragon 8s gen 3 से होंगे लैस
Motorola Razr 50

Motorola Razr 50 : हाल ही में Motorola ने Razr 50 सीरीज की आधिकारिक लॉन्च तारीख का खुलासा कर दिया है। Motorola, Razr 50 सीरीज पर काम कर रहा है। Razr 50 सीरीज में दो अलग-अलग फोल्डेबल (Gadgets) स्मार्टफोन Razr 50 और Razr 50 Ultra शामिल होने की उम्मीद है। बता दें कि स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और रेंडर फोटो ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

Highlights

  • 25 जून को लॉन्च होंगे Motorola Razr 50 फोल्डेबल स्मार्टफोन 
  • 50MP कैमरा और Snapdragon 8s Gen 3 से होंगे लैस
  • Motorola razr 50 मीडियाटेक डाइमेंशिटी 7300X चिपसेट आएगा
  • Motorola razr 50 Ultra में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट आएगा
  • Motorola razr 50 में 6.9 इंच की pOLED प्राइमरी डिस्प्ले है

कब लॉन्च होगा Motorola razr 50

Motorola Razr 50
Motorola Razr 50

Motorola के वीबो पोस्ट में कंपनी ने सीधे तौर पर रेजर 50 सीरीज का जिक्र नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने वीबो पर ऑफिशियल तौर पर घोषणा की है कि "Razr 2024 सीरीज" को जून 2025 में पेश किया जाएगा और काफी संभावना है कि ये स्मार्टफोन Razr 50 और Razr 50 Ultra हैं। अब लॉन्च की तारीख सामने आने के बाद सिर्फ लॉन्च इवेंट का इंतजार करना बाकी रह गया है। फोन को सबसे पहले 25 जून को चीन में पेश किया जाएगा।

कमाल के है Motorola razr 50 के फीचर्स

Motorola Razr 50
Motorola Razr 50

Motorola razr 50 स्मार्टफोन 8GB RAM के साथ आएगा। यह एंड्रॉइड 14 के साथ काम करेगा। Razr 50 में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4200 एमएएच बैटरी भी है। अन्य लीक हुए स्पेसिफिकेशन के अनुसार, इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.9 इंच की pOLED प्राइमरी डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 3.6 इंच की OLED सेकेंडरी डिस्प्ले है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है।

Motorola razr 50 Ultra के फीचर्स

Motorola Razr 50
Motorola Razr 50

Motorola razr 50 Ultra में ज्यादा पावरफुल Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट आएगा। यह 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा, जिसमें 4000 एमएएच बैटरी है। यह सामान्य मॉडल से थोड़ी कम है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि मोटोरोला एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन तैयार करना चाह रहा है। उम्मीद है कि razr 50 Ultra में अपने पिछले मॉडल razr 40 Ultra की तुलना में ज्यादा स्लीक डिजाइन होगा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Beauty Roy

View all posts

Advertisement
×