For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Oppo Find X Launch : Oppo Reno 12 के साथ Oppo Find X भी तैयार, होगा ग्लोबली लॉन्च

08:47 AM Jun 07, 2024 IST
oppo find x launch   oppo reno 12 के साथ oppo find x भी तैयार  होगा ग्लोबली लॉन्च
Oppo Find X Launch

Oppo Find X Launch : Oppo ने बीते दिन Oppo ने लंदन में एक प्रेस इवेंट आयोजित किया था, जिसमें कंपनी ने कुछ बड़ी घोषणाएं की हैं। कंपनी अपनी हालिया लॉन्च हुई Reno 12 स्मार्टफोन सीरीज को इसी महीने ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करेगी। इसके अलावा Oppo Find X स्मार्टफोन सीरीज के बारे में भी स्मार्टफोन मेकर ने एक बड़ी घोषणा की है। बता दें कि Oppo दुनिया की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर्स में शामिल हो चुकी है।

Highlights 

  • Oppo ने की बड़ी घोषणा 
  • ग्लोबल मार्केट में फिर से लौटेगी X सीरीज
  • अगला एडिशन Find X8 होने वाला है

स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Oppo Find X Launch
Oppo Find X Launch

सीरीज में Oppo Reno 12 और Oppo Reno 12 Pro को पेश किया गया था। Oppo Reno 12 में Dimensity 8250 चिपसेट आता है, जबकि Oppo Reno 12 Pro में Dimensity 9200+ चिपसेट आता है। अब देखना होगा कि ग्लोबल वर्जन में कंपनी इन्हीं स्पेसिफिकेशंस को कैरी करेगी, या फिर कुछ और पेश करेगी। कयास है कि ग्लोबल मार्केट में भी दो मॉडल्स ही उतारे जाएंगे।

फिर से लौटेगी Oppo Find X

Oppo Find X Launch
Oppo Find X Launch

Oppo Find X सीरीज के लिए भी यहां बड़ी घोषणा की गई है। सीरीज में Oppo Find X5 तक के स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए थे। लेकिन उसके बाद चीन में लॉन्च हुए Oppo Find X6 और X7 को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में नहीं उतारा। अब कहा गया है कि X सीरीज फिर से ग्लोबल मार्केट में लौटेगी। इस सीरीज में अगला एडिशन Find X8 होने वाला है।

Oppo Find X8 की जानकारी आई सामने

Oppo Find X8
Oppo Find X8

Oppo Find X8 के बारे में अभी तक कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिनके मुताबिक फोन में Dimensity 9400 चिपसेट दिया जा सकता है, जिसका लॉन्च होना अभी बाकी है। Dimensity 9400 अक्टूबर में पेश हो सकता है। इसी सीरीज का टॉप वेरिएंट Oppo Find X8 Ultra फोन Snapdragon 8 Gen 4 के साथ लॉन्च हो सकता है जो कि 2025 की पहली तिमाही तक मार्केट में दस्तक दे सकता है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Author Image

Beauty Roy

View all posts

Advertisement
×