For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Samsung Galaxy F55 5G : 17 मई को लॉन्च होगा Samsung का धांसू फोन, 12GB रैम के साथ मिलेगी 5000mAh बैटरी

09:10 AM May 11, 2024 IST
samsung galaxy f55 5g   17 मई को लॉन्च  होगा samsung का धांसू फोन  12gb रैम के साथ मिलेगी 5000mah बैटरी
Samsung Galaxy F55 5G

Samsung Galaxy F55 5G : सैमसंग के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि कंपनी ने लॉन्च डेट निर्धारित कर दी है। फिलहाल यह फोन Flipkart से खरीदा जा सकेगा। वही अधिकारिक रूप से फोन 17 मई को लॉन्च होने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार फोन Galaxy C55 का रिब्रांडेड वर्जन होगा जिसे कंपनी ने पिछले महीने चीन में पेश किया था।

Highlights

  • इस फोन में Snapdragon 7 Gen 1 SoC मिलेगा
  • 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी
  • 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा 

इस तारीख को लॉन्च होगा Samsung Galaxy F55 5G

Samsung Galaxy F55 5G भारत में 17 मई को लॉन्च होने के लिए तैयार है। फोन दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से पुष्टि कर दी गई है कि फोन की कीमत भारत में 30 हजार रुपये से कम ही रहेगी। फोन की सेल Flipkart पर होगी। इसके अलावा इसे Samsung.com से भी खरीदा जा सकेगा। Flipkart पर फोन के लिए लैंडिंग पेज लाइव हो चुका है। फोन Apricot Crush और Raisin Black कलर वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा। इसमें वेगन लैदर फिनिश देखने को मिलेगी।

क्या होगी Samsung Galaxy F55 5G की कीमत

सैमसंग फोन (Samsung Galaxy F55 5G) की कीमत के बारे में हालिया लीक में सामने आया था कि इसका बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ रिलीज होगा जिसकी कीमत 26,999 रुपये होगी। जबकि 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये होगी। वहीं फोन का 12 जीबी रैम, और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 32,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

जानिए स्पेसिफिकेशंस

सैमसंग फोन Galaxy C55 का रिब्रांडेड वर्जन ही है तो स्पेसिफिकेशंस भी लगभग समान हो सकते हैं।

Galaxy C55 में 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है।

इसमें 1,080x2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन है।

फोन में कंपनी ने Super AMOLED डिस्प्ले दिया है।

इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।

फोन Snapdragon 7 Gen 1 SoC से लैस है।

इसमें रियर में तीन कैमरा वाला सेटअप है।

मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। फोन में 50 मेगापिक्सल का ही सेल्फी शूटर दिया गया है।

इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Beauty Roy

View all posts

Advertisement
×