For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Xiaomi TV Max 100 : Xiaomi ने लॉन्च किया 100 इंच डिस्प्ले वाला Smart TV, 4K UHD डिस्प्ले के साथ गजब फीचर्स

02:53 PM Jun 09, 2024 IST
xiaomi tv max 100   xiaomi ने लॉन्च किया 100 इंच डिस्प्ले वाला smart tv  4k uhd डिस्प्ले के साथ गजब फीचर्स
Xiaomi TV Max 100

Xiaomi TV Max 100 : Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में 100 इंच का टीवी Xiaomi TV Max 100 लॉन्च कर दिया हैं। इस टीवी में 100 इंच की 4K UHD डिस्प्ले दी गई हैं। यह 4K UHD मॉडल शार्प और बेहतर विजुअल प्रदान करता है। यह एक्युरेट और वाइब्रेंट कलर्स के लिए 94 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट (Xiaomi TV Max 100) ​​​​को कवर करता है।, फुल-एरे लोकल डिमिंड और 4K 120Hz MEMC टेक्नोलॉजी के साथ-साथ सहज खेल और गेमिंग विजुअल के लिए बेहतर है।

Highlights 

  • Xiaomi ने लॉन्च किया 100 इंच डिस्प्ले वाला Smart TV
  • Xiaomi TV Max 100 में 4K रेजोल्यूशन  है
  • 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ गजब फीचर्स
  • यह टीवी 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है

Xiaomi TV Max 100 के डिस्प्ले की हो रही चर्चा

Xiaomi TV Max 100
Xiaomi TV Max 100

Xiaomi TV Max 100 में 100 इंच की 4K UHD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3,840 x 2,160 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले (Xiaomi TV Max 100) फुल-एरे लोकल डिमिंड और 4K 120Hz MEMC टेक्नोलॉजी के साथ-साथ स्पोर्ट्स और गेमिंग के लिए बेहतर विजुअल प्रदान करता है।

यूट्यूब, अमेजन प्राइम वीडियो और Apple TV को करता है सपोर्ट

Xiaomi TV Max 100
Xiaomi TV Max 100

यह स्मार्ट टीवी (Xiaomi TV Max 100) एंड्रॉइड टीवी 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Xiaomi TV Max 100 यूट्यूब, अमेजन प्राइम वीडियो और Apple TV जैसे प्लेटफार्म्स से स्ट्रीमिंग का सपोर्ट करता है और Google Chromecast और मीराकास्ट के जरिए वायरलेस कंटेंट शेयरिंग की सुविधा देता है। टीवी एक स्मार्ट होम कंट्रोल हब के तौर पर भी काम करता है, जो Xiaomi के रोबोट वैक्यूम X20+ जैसे स्मार्ट डिवाइसेज के साथ कंपेटिबल है। इसे Google Assistant वॉयस कमांड के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।

साउंड एक्सपीरियंस होगा शानदार

Xiaomi TV Max 100
Xiaomi TV Max 100

ऑडियो सिस्टम की बात करें तो इसमें (Xiaomi TV Max 100) डॉल्बी एटमॉस और डीटीएस को सपोर्ट करने वाले दो 15W स्पीकर शामिल हैं, जो एक शानदार साउंड एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 6 और एचडीएमआई 2.1 सीईसी, यूएसबी 2.0 और ईथरनेट जैसे कई पोर्ट दिए गए हैं। टीवी के डिजाइन में एक स्लीक, बेजल लेस मैटल फ्रेम और स्टैंड है, जो अपने बड़े साइज के बावजूद एक स्टाइलिश लुक बरकरार रखता है। Xiaomi ने अभी तक TV Max 100 की कीमत या रिलीज तारीख की घोषणा नहीं की है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Beauty Roy

View all posts

Advertisement
×