W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Tehri Road Accident: उत्तराखंड के टिहरी में भीषण सड़क हादसा, खाई में वाहन गिरने से 8 लोगों की मौत, पीएम ने हादसे पर जताया दुख

02:07 AM Apr 24, 2026 IST | Rahul Kumar Rawat
tehri road accident  उत्तराखंड के टिहरी में भीषण सड़क हादसा  खाई में वाहन गिरने से 8 लोगों की मौत  पीएम ने हादसे पर जताया दुख
Tehri Road Accident

Tehri Road Accident: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल ज़िले में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हुआ। एक गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह हादसा शायद ड्राइवर के सो जाने की वजह से हुआ होगा। डीएम खंडेलवाल ने मीडिया को बताया कि, "चंबा और कोटी के बीच सुबह 5:00 बजे ज़िला अस्पताल से मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए निकले थे, और उसी दिन वापस लौट रहे थे।

Advertisement

Tehri Road Accident
Tehri Road Accident

इसलिए, ऐसा लगता है कि ड्राइवर को नींद आ रही थी या उसे झपकी आ गई होगी, क्योंकि गाड़ी अचानक मुड़ी और खाई में जा गिरी। वहां कोई और संकेत नहीं दिख रहे हैं, इसलिए यह हमारा शुरुआती अनुमान है। हमने सभी शव बरामद कर लिए हैं, उनका पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है, और उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है।"

Advertisement

पीएम मोदी ने आर्थिक सहायता का किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल ज़िले में हुए एक दुखद सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। इस हादसे में आठ लोगों की जान चली गई थी। सोशल मीडिया एक्स पर पीएमओ ने कहा, “उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल ज़िले में हुए हादसे में लोगों की जान जाने से गहरा दुख हुआ है।

Advertisement

मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। पीएमओ ने आगे कहा, इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएँगे।

Tehri Road Accident: घायलों का इलाज जारी

टिहरी गढ़वाल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि पुलिस को दोपहर करीब 2:30 बजे 112 इमरजेंसी सर्विस के ज़रिए इस हादसे की जानकारी मिली। जिसमें बताया गया था कि एक गाड़ी खाई में गिर गई है। इस जानकारी पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, चंबा पुलिस स्टेशन से हमारी पुलिस टीम—SDRF टीम और फायर सर्विस यूनिट के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

Tehri Road Accident
Tehri Road Accident

बिना किसी देरी के बचाव अभियान शुरू किया गया। बचाव अभियान के दौरान दो घायल लोगों को सुरक्षित बचा लिया और उन्हें बुराड़ी अस्पताल भेज दिया, बाकी आठ लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।"

ALSO READ: यूपी के 44 डिग्री के टॉर्चर से इस हफ्ते मिलेगी राहत, पंजाब, मध्यप्रदेश समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×