Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

'अग्निपथ' योजना को लेकर तेजस्वी ने सरकार से पूछा सवाल- यह मनरेगा जैसी पहल है या RSS का कोई गुप्त एजेंडा

तेजस्वी यादव ने कहा कि योजना को लेकर युवाओं के मन में काफी शंकाएं हैं और इसे वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सवाल किया कि………

12:36 PM Jun 19, 2022 IST | Desk Team

तेजस्वी यादव ने कहा कि योजना को लेकर युवाओं के मन में काफी शंकाएं हैं और इसे वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सवाल किया कि………

केंद्र सरकार द्वारा सेनाओं में भर्ती के लिए लाई गई ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ बिहार में हो रहे व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि योजना को लेकर युवाओं के मन में काफी शंकाएं हैं और इसे वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सवाल किया कि, क्या यह शिक्षित युवाओं के लिए मनरेगा जैसी योजना है या फिर इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का कोई ”गुप्त एजेंडा” है।
युवाओं से की शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील
तेजस्वी यादव ने युवाओं से योजना के विरुद्ध शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की। उन्होंने सवाल किया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पूरे मुद्दे पर चुप क्यों हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ‘वन रैंक, वन पेंशन’ की बात करती है, लेकिन ऐसी योजना लेकर आई है, जिसमें ”न रैंक, न पेंशन” है। उन्होंने सरकार से 20 सवाल पूछे और कहा कि, लोगों के मन में कई शंकाएं हैं, जिन्हें सरकार को दूर करना चाहिए। यादव ने पूछा कि अग्निपथ योजना सेना में भर्ती होने वाले अधिकारियों के लिए क्यों नहीं हैं।
Advertisement

भाजपा के दावों को किया खारिज
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और जो सैनिक बनना चाहते हैं, वे आक्रोशित हैं। यादव ने इस योजना को वापस लेने की मांग की। उन्होंने आगजनी और हिंसा के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को जिम्मेदार ठहराने संबंधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दावों को खारिज किया और कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है, लेकिन विपक्ष को दोषी ठहराया जा रहा है।

Advertisement
Next Article