तेजस्वी प्रकाश ने अपने सिंगिंग से सोनू निगम को दिया तगड़ा कम्पटीशन, करण कुंद्रा ने दिया ऐसा रिएक्शन
छोटे परदे की बेबाक और बला की खूबसूरती कही जाने वाली तेजस्वी प्रकाश हर बार कुछ ऐसी हरकत कर देती हैं जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट में बनी रहती हैं। वही इस बार तेजस्वी ने अपने एक अद्भुत टैलेंट दिखा कर अपने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। जहां तेजस्वी इंडस्ट्री के दिग्गज सिंगर सोनू निगम को तगड़ा कम्पटीशन देती हुई दिखाई दे रही हैं।
12:13 PM Nov 21, 2022 IST | Desk Team
छोटे परदे की बेबाक और बला की खूबसूरती कही जाने वाली तेजस्वी प्रकाश आए दिन मीडिया के कैमरों में स्पॉट होती रहती हैं। तेजस्वी हर बार कुछ ऐसी हरकत कर देती हैं जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट में बनी रहती हैं। वही इस बार तेजस्वी ने अपने एक अद्भुत टैलेंट दिखा कर अपने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। जहां तेजस्वी इंडस्ट्री के दिग्गज सिंगर सोनू निगम को तगड़ा कम्पटीशन देती हुई दिखाई दे रही हैं।
Advertisement
ये बात तो सभी जानते हैं की सोनू निगम अपने सुरों के जादू से लोगों को दीवाना बना देते हैं। और उनके कॉन्सर्ट में लाखों की संख्या में लोगों का हुजूम देखने को मिलता हैं। वही सोनम निगम के कॉन्सर्ट का अब एक और नया वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा हैं। जहां इस वीडियो में सोनू निगम दुबई में एक पार्टी के दौरान अपनी आवाज के जरिए लोगों को एंटरटेन करते दिख रहे हैं। वीडियो में सोनू निगम गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं वहां मौजूद लोग सोनू निगम का आवाज पर झूमते हुए नजर आ रहे है। इसी पार्टी में सोनू निगम के अलावा टीवी एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी नजर आ रहे हैं।
तेजस्वी प्रकाश सोनू निगम के गाने पर झूमती नजर आ रही हैं। इसके बाद सोनू गाते-गाते उन्हें भी स्टेज पर बुला लेते हैं। वहीं एक दूसरे वीडियो में तेजस्वी प्रकाश सोनू निगम के साथ सुर में सुर मिलाती हुई गाना गाती नजर आ रही हैं। तेजस्वी की आवाज भी लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। दोनों को साथ गाता देख वहां खड़े करण कुंद्रा बेहद खुश और चियर करते नजर आ रहे हैं. वो इस खास परफॉर्मेंस को रिकॉर्ड भी करते हैं।
वही इस वीडियो को तेजस्वी और करण के एक फैन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। जो अब तेजी से वायरल हो रहा हैं। लोग इस वीडियो को देख जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
Advertisement
Next Article