W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

तेजस्वी दिल्ली से पटना लौटे, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा -थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए

बिहार में महागठबंधन की नई सरकार के गठन के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर महागठबंधन के घटक दलों में विचार चल रहा है। इस बीच, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी घटक दलों के शीर्ष नेताओं से मिलकर शनिवार को देर शाम दिल्ली से पटना लौट आए हैं।

11:45 PM Aug 13, 2022 IST | Shera Rajput

बिहार में महागठबंधन की नई सरकार के गठन के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर महागठबंधन के घटक दलों में विचार चल रहा है। इस बीच, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी घटक दलों के शीर्ष नेताओं से मिलकर शनिवार को देर शाम दिल्ली से पटना लौट आए हैं।

तेजस्वी दिल्ली से पटना लौटे  मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा  थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए
Advertisement
बिहार में महागठबंधन की नई सरकार के गठन के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर महागठबंधन के घटक दलों में विचार चल रहा है। इस बीच, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी घटक दलों के शीर्ष नेताओं से मिलकर शनिवार को देर शाम दिल्ली से पटना लौट आए हैं।
Advertisement
पटना हवाई अड्डा पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सबकुछ अंतिम चरण में है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा ‘थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए’।
Advertisement
उन्होंने कहा कि दिल्ली में महागठबंधन के घटक दलों के करीब सभी पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व से इस मामले को लेकर चर्चा हुई है। राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद से भी आशीर्वाद लिया हूं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही सबकुछ हो जाएगा।
Advertisement
तेजस्वी ने रोजगार और नौकरियों के सवाल पर कहा कि हम तो दे ही रहे हैं। जरा उनसे भी पूछ लीजिए कि वे क्या कर रहे हैं। नौकरी दे रहे हैं कि नहीं। हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था। आठ साल हो गए, अब तक 16 करोड़ लोगों को रोजगार देना चाहिए था। क्या किया। कितने को दिया।
महागठबंधन सरकार में अभी मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री के रूप में तेजस्वी यादव ने ही शपथ ली है। माना जा रहा है कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में तेजस्वी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, डी राजा एवं माकपा नेता सीताराम येचुरी से मुलाकात की है।
इधर, भाकपा (माले) ने शनिवार को साफ कर दिया है कि वह नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी, लेकिन सरकार को पूरी मजबूती के साथ समर्थन करेगी।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×