टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

तेजस्वी यादव बोले- लोकसभा चुनाव हारे नहीं, हराए गए

तेजस्वी यादव अब पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। तेजस्वी ने शनिवार को युवा राजद के नेताओं के साथ बैठक की और पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की।

03:06 PM Sep 14, 2019 IST | Desk Team

तेजस्वी यादव अब पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। तेजस्वी ने शनिवार को युवा राजद के नेताओं के साथ बैठक की और पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अब पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। तेजस्वी ने शनिवार को युवा राजद के नेताओं के साथ बैठक की और पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की। युवा राजद के अध्यक्ष कारी शोएब ने बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि युवा राजद को 20 लाख सदस्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
Advertisement
बैठक के दौरान तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में हम हारे नहीं, हराए गए हैं। राजद को लेकर कई तरह के भ्रम फैलाए जा रहे हैं, परंतु राजद के कार्यकर्ता किसी भी बात पर ध्यान दिए बिना आगे देखें और सीधे चलें। 
उन्होंने कहा कि भाजपा और जद (यू) से कोई लेना-देना नहीं है। आने वाला समय युवाओं का है और राजद प्रारंभ से ही जनहित के मुद्दे पर संघर्ष करती रही है और आगे भी करेगी, यही राजद की पहचान है। प्रत्येक मतदान केंद्र (बूथ) पर एक क्रियाशील सदस्य बनाने पर जोर देते हुए तेजस्वी ने कहा, सभी लोग सदस्यता अभियान में लगें। आगे होने वाले चुनाव में राजद फिर से सफल होगी।
Advertisement
Next Article