Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिहार: तेजस्वी यादव ने किया कांग्रेस का समर्थन, कहा- पार्टी के बिना देश में विपक्ष संभव नहीं

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज दो टूक शब्दों में कहा कि कांग्रेस के बगैर देश में विपक्ष की बात करना संभव नहीं है।

04:44 PM Feb 10, 2022 IST | Desk Team

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज दो टूक शब्दों में कहा कि कांग्रेस के बगैर देश में विपक्ष की बात करना संभव नहीं है।

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज दो टूक शब्दों में कहा कि कांग्रेस के बगैर देश में विपक्ष की बात करना संभव नहीं है। तेजस्वी यादव ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के बिना देश में विपक्ष संभव नहीं है। उनकी पार्टी राजद राष्ट्रीय मुद्दों पर केंद्र में कांग्रेस के साथ है और बिहार में भी कांग्रेस को साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यदि सत्ता में आना है तो उसे क्षेत्रीय दलों को ड्राइविंग सीट पर रखना होगा।
Advertisement
तेजस्वी ने किया कांग्रेस का समर्थन 
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश में आज बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। बिहार इन दिनों बेरोजगारी का केंद्र  बन गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए सवालिया लहजे में कहा कि 19 लाख रोजगार कब दे रहे हैं। बेरोजगार युवा नौकरी की मांग को लेकर जब सड़क पर उतरते हैं तब सरकार की ओर से उन पर लाठियां चलवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से देश परेशान है।
कांग्रेस मुक्त विपक्ष संभव नहीं 
एक तरफ तेजस्वी ने कांग्रेस का समर्थन किया वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कांग्रेस मुक्त विपक्ष बनाने में जी-जान से लगी हुई हैं। बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए अशफाक करीम ने कहा कि तेजस्वी लालू दोनों वैचारिक रास्ते पर मजबूती से चल रहे हैं, वो वक्त जल्द आएगा, जब तेजस्वी बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। पिछले सभी गलतियों को भूलकर आगे बढ़ने की जरूरत है, सरकार बनाने के लिए पिछले बातों से सबक लेना होगा। 
Advertisement
Next Article