टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

तेजस्वी यादव ने नितीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बिहार में बलात्कार की बढ़ती घटना राक्षस राज का प्रमाण

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज कहा कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड और बलात्कार की बढ़ती घटनाएं इस बात का प्रमाण है कि राज्य में कानून का नहीं बल्कि राक्षस राज है।

11:25 AM Dec 03, 2019 IST | Desk Team

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज कहा कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड और बलात्कार की बढ़ती घटनाएं इस बात का प्रमाण है कि राज्य में कानून का नहीं बल्कि राक्षस राज है।

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज कहा कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड और बलात्कार की बढ़ती घटनाएं इस बात का प्रमाण है कि राज्य में कानून का नहीं बल्कि राक्षस राज है। यादव ने यहां राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए श्री लालू प्रसाद यादव के नामांकन का पत्र दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार अब थक चुके हैं। प्रदेश की सत्ता अब उनसे संभल नहीं रही है। 

झारखंड विधानसभा चुनाव : PM मोदी ने कांग्रेस और झामुमो पर लगाया छल की राजनीति करने का आरोप

उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों की परेशानियों को लेकर वह मकर संक्रांति के बाद यात्रा पर निकलेंगे। प्रतिपक्ष के नेता ने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है जिसके कारण आज बहू बेटियां पूरी तरह से असुरक्षित महसूस कर रही हैं। 
बालिका गृह कांड और बलात्कार की बढ़ती घटनाएं इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि राज्य में कानून का नहीं बल्कि राक्षस राज आ गया है। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़ व्यवसायियों की जहां हत्याएं हो रही हैं वहीं दूसरी ओर आए दिन सामूहिक बलात्कार की घटनाएं प्रतिवेदित हो रही हैं। 
यादव ने कहा कि प्याज और घरेलू गैस की कीमत आज आसमान छू रही है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि बिस्कोमान जब 35 रुपये किलोग्राम प्याज बेच रहा था तब बिहार सरकार को ऐसा करने में क्या परेशानी थी। सरकार आम लोगों को राहत देना तो दूर बिस्कोमान को भी सस्ता प्याज बेचने से रोक रही है।
Advertisement
Advertisement
Next Article