For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'Tejashwi Yadav की पत्नी वोटर कैसे बनीं..? बीजेपी के फायर ब्रांड नेता के बयान से राजनीतिक हलचल तेज

03:22 PM Jul 08, 2025 IST | Shivangi Shandilya
 tejashwi yadav की पत्नी वोटर कैसे बनीं    बीजेपी के फायर ब्रांड नेता के बयान से राजनीतिक हलचल तेज

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी हलचल तेज है। एक ओर जहां सभी पार्टियां चुनावी तैयारी में जुटे हैं, वहीं दूसरी तरफ पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर लगातार हमलावर दिख रहे हैं। चुनाव आयोग भी चुनावी तैयारी में हैं। इसी बीच बिहार वोटर लिस्ट को लेकर प्रदेश भर में हंगामा शुरू है। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर बड़ा हमला बोला है।

राजश्री मतदाता कैसे बनीं?

आज मंगलवार को गिरिराज सिंह पटना में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की पत्नी का नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि राजश्री मतदाता कैसे बनीं? इसकी जांच होनी चाहिए। तेजस्वी यादव खुद के समाजवादी होने का दावा करते हैं, लेकिन यह किस तरह का पाखंड है?

क्या ईसाई होना अपराध है?

उन्होंने आगे कहा, तेजस्वी ने अपनी पत्नी का नाम क्यों बदला? अगर वह ईसाई थीं तो क्या गलत था? क्या ईसाई होना अपराध है?"इस दौरान गिरिराज सिंह ने जांच की मांग उठाते हुए कहा, "वोटर लिस्ट में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की पत्नी के नाम को लेकर जांच होनी चाहिए। वो किस तरह से वोटर बनी हैं? क्या यह नागरिकता प्रमाण पत्र के आधार पर हुआ?"

यह नागरिकता का प्रमाण नहीं 

मतदाता सूची पर विपक्ष के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, "तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) आधार कार्ड को लेकर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन आधार कार्ड पर लिखा होता है कि यह नागरिकता का प्रमाण नहीं है। इसको भी समझना होगा कि जो नागरिक है, वही वोटर होगा। आखिर डर किसको है? क्या घुसैठियों को भारत का नागरिक होना चाहिए?" गिरिराज सिंह ने आरोप लगाए, 'विपक्ष के लोग अवैध तरीके से रहने वाले नागरिकों से मतदान करवाना चाहते हैं।" उन्होंने सवाल किया, "विपक्ष से पूछना चाहता हूं कि क्या रोहिंग्याओं को भारत का नागरिक होना चाहिए?"

रोहिंग्याओं ने मतदान करना चाहता है विपक्ष

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाए, 'विपक्ष के लोग अवैध तरीके से रहने वाले नागरिकों से मतदान करवाना चाहते हैं।" उन्होंने सवाल किया, "विपक्ष से पूछना चाहता हूं कि क्या रोहिंग्याओं को भारत का नागरिक होना चाहिए?" केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "राहुल गांधी चिल्लाएं या तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) चिल्लाएं, ये काम बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था।

भारतीय मुसलमान दुनिया में सबसे सुरक्षित

बिहार में हर 10 साल में चुनाव आयोग को मतदाता सूची का विशेष सघन पुनरीक्षण करना चाहिए।" इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने कहा, "भारतीय मुसलमान दुनिया में सबसे सुरक्षित हैं। लेकिन जो लोग घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं, वो देश के खिलाफ गद्दारी कर रहे हैं।"

ALSO READ:CM Nitish का बड़ा ऐलान, महिलाओं को नौकरी में मिलेगा 35% आरक्षण

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

Advertisement
×