तेजस्वी प्रकाश का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, एक्ट्रेस का इन नामो से उड़ाया जाता था मजाक
टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस जैसे शो में जीत हासिल कर चुकी है। साथ ही उनकी खूबसूरती पर फैंस के साथ- साथ इंडस्ट्री के कई हैंडसम मुंडे फ़िदा है। लेकिन एक वक़्त वो भी था जब तेजस्वी को अपने लुक्स की वजह से लोगो के ताने सुनने पड़ते थे। लोग तेजस्वी प्रकाश का मजाक बनाया करते थे।
12:22 PM Sep 14, 2022 IST | Desk Team
Advertisement
टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस जैसे शो में जीत हासिल कर चुकी है। साथ ही उनकी खूबसूरती पर फैंस के साथ- साथ इंडस्ट्री के कई हैंडसम मुंडे फ़िदा है। लेकिन एक वक़्त वो भी था जब तेजस्वी को अपने लुक्स की वजह से लोगो के ताने सुनने पड़ते थे। लोग तेजस्वी प्रकाश का मजाक बनाया करते थे।
Advertisement

Advertisement
जी हां, एक वक्त पर बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकीं तेजस्वी प्रकाश ने बताया कि स्कूल के दिनों में वो बहुत पतली- दुबली थीं। इसी वजह से लोग उनका मजाक उड़ाते थे।

तेजस्वी प्रकाश ने बताया कि लोग उनसे कहते थे कि 5 रुपये जेब में रखा करो, वरना उड़ जाओगी। तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि लोग मजाक में उन्हें हैंगर कहा करते थे। एक इंटरव्यू के दौरान तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि प्लेग्राउंड में बच्चे उनका खूब मजाक बनाते थे।

वही, प्रोफेशनल लाइफ में तो तेजस्वी का करियर अच्छा चल ही रहा है। इसके अलावा पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस करण कुंद्रा संग रिलेशनशिप को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करने को लेकर एक्ट्रेस सुर्खियों में रही थी।

बता दें कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। दोनों की मुलाकात रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 के दौरान हुई थी। इसी शो के दौरान दोनों प्यार में पड़ गए और इसी शो में दोनों के घरवालों ने रिश्ते पर मुहर भी लगा दी। बिग बॉस की ये जोड़ी आज भी सुपरहिट है और फैंस दोनों के दीवाने हैं।
Advertisement