टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

तेजस्वी को बिहार की नहीं संपत्ती अर्जित करने की चिता है : सेतू

जल-जीवन-हरियाली जैसे गंभीर विषय पर कार्य कर रहे हैं।तेजस्वी जी आप अपने परिवार की चिन्ता किजीए, बिहार की चिन्ता करने के लिए मुख्यमंत्री काफी हैं।

04:41 PM Dec 26, 2019 IST | Desk Team

जल-जीवन-हरियाली जैसे गंभीर विषय पर कार्य कर रहे हैं।तेजस्वी जी आप अपने परिवार की चिन्ता किजीए, बिहार की चिन्ता करने के लिए मुख्यमंत्री काफी हैं।

 पटना  : युवा जदयू के प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह सेतु ने  कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कड़ाके की सर्दी में भी पूरे बिहार में घूम-घूम कर जल-जीवन-हरियाली पर यात्रा कर रहे हैं। बिहार में हो रहे पर्यावरण बदलाव को लेकर वे चिन्तित हैं। वहीं तेजस्वी जी बतायें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री आपके माता-पिता ने किस ढ़ंग से कितना लूटा, आप बिहार के युवाओं को यह भी बताईये कि नौंवी पास छात्र ने चौबिस वर्ष के उम्र में अकूत संपत्ति कैसे अर्जित कर ली। 
 जब आप जैसे व्यक्ति को बिहार की चिन्ता होगी तो बिहार का क्या हर्ष होगा, बिहार की जनता इस बात को बखूबी जानती है।
वर्ष 2005 से  नीतीश कुमार जी बिहार के मुख्यमंत्री रहते हुये राज्य को नई दिशा में ले जाने का कार्य किये। शराबबन्दी, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन जैसे सामाजिक सारोकार के कार्यो के साथ आज जल-जीवन-हरियाली जैसे गंभीर विषय पर कार्य कर रहे हैं।तेजस्वी जी आप अपने परिवार की चिन्ता किजीए, बिहार की चिन्ता करने के लिए मुख्यमंत्री काफी हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article