देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए तेजिंदर सिंह बिट्टू
01:56 PM Apr 20, 2024 IST | Jivesh Mishra
Tejinder Singh Bittu Joined BJP: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के एक और बड़े दिग्गज चेहरे ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। साथ ही अब इन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी तेजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी छोड़कर अब भाजपा में शामिल हो गए।
Advertisement
Highlights:
Advertisement
- कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए तेजिंदर सिंह बिट्टू
- राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर दिया इस्तीफा
- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी थे तेजिंदर सिंह बिट्टू
Advertisement
तेजिंदर सिंह बिट्टू बीजेपी में हुए शामिल
बता दें कि बीजेपी में तेजिंदर सिंह बिट्टू शामिल हो गए हैं। दरअसल, उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा है। इसके साथ ही वो आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं।
#WATCH | Tajinder Singh Bittu, who resigned from Congress today, joins BJP at the party headquarters in Delhi in the presence of Union Minister Ashwini Vaishnaw and party general secretary Vinod Tawde
Tajinder Singh Bittu resigned from his post of AICC Secretary In-Charge… pic.twitter.com/LaTBgI315v
— ANI (@ANI) April 20, 2024
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर दिया इस्तीफा
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी तेजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे से अवगत कराया। हालांकि, उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया, अभी इस बारे में कोई खबर सामने नहीं आई है।
Advertisement

Join Channel