Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Telangana: 18 साल की लड़की का तेलंगाना में अपहरण, कुछ अज्ञात लोगों ने वारदात को दिया अंजाम, CCTV में कैद

तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले में अज्ञात लोगों ने मंगलवार को एक 18 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

02:00 PM Dec 20, 2022 IST | Desk Team

तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले में अज्ञात लोगों ने मंगलवार को एक 18 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देश में महिलाओं की स्थिति पहले की तुलना में खराब हो चुकी है। आए दिनों लड़कियों के साथ कुछ घटित घटना की खबरे हमारे सामने आती रहती है। कुछ इसी प्रकार का मामला तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले से सामने आ रहा है जिसमें कुछ अज्ञात लोगों ने मंगलवार को एक 18 वर्षीय लड़की का कथित तौर से अपहरण कर लिया। आपकों बता दें कि यह पूरी घटना सीसीटीवी केमरे में कैद हो गई और इसका फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
Advertisement
महिला का कुछ अज्ञात लोगों ने किया अपहरण
अपहरणकर्ताओं में से एक, जिसने अपना चेहरा छिपाने के लिए कपड़ा बांध रखा था, लड़की को कार की ओर घसीटता हुआ और वाहन की पिछली सीट पर धकेलता हुआ वीडियो में दिखाई दे रहा है। बचाने के लिए आए लड़की के पिता को अपहरणकर्ताओं ने धक्का दे दिया और लड़की को लेकर फरार हो गए। कुछ सेकंड बाद, लड़की के पिता कार का पीछा करने के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर निकलते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि, उनका प्रयास विफल रहा। बाद में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
अपहरण की परी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद
पुलिस ने कहा कि उन्होंने लड़की का पता लगाने के लिए स्पेशल टीमों का गठन किया है। जांच अधिकारी कार का पता लगाने के लिए क्षेत्र में राजमार्ग से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। लड़की के परिवार को उसी गांव के एक युवक के. जॉन की संलिप्तता का संदेह है। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी एक साल पहले किशोरी को लेकर फरार हो गया था। लड़की के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने लड़की के परिवार की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। बाद में पुलिस आरोपी और लड़की को गांव ले आई और तब से वे एक-दूसरे से नहीं मिले थे। लड़की के घरवालों ने हाल ही में उसकी शादी किसी और से तय कर दी थी।
Advertisement
Next Article