Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Amit Shah का आज तेलंगाना दौरा, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर करेंगे चर्चा

12:10 PM Dec 28, 2023 IST | NAMITA DIXIT
Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी गुरुवार को हैदराबाद दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह भाजपा की राज्य स्तरीय बैठक में शामिल होंगे।इस दौरान अमित शाह (Amit Shah) तेलंगाना के भाजपा नेताओं के सामने आगामी लोकसभा चुनाव का रोडमैप पेश कर सकते हैं। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा लेकिन पार्टी दक्षिण के इस राज्य में पहले से बेहतर करने में सफल रही और पार्टी ने आठ विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की।

विकसित भारत संकल्प यात्रा' पर भी होगी चर्चा

आपको बता दें अमित शाह के कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा से जुड़े नेताओं ने बताया कि 'अमित शाह अपने हैदराबाद दौरे के दौरान भाग्यलक्ष्मी मंदिर जाएंगे। इसके बाद वह पूरे राज्य के पार्टी नेताओं की एक बैठक करेंगे। इस बैठक में विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी, साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा।' साथ ही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' पर भी चर्चा होगी।

Advertisement
 केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने किया बड़ा दावा

तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने हाल ही में दावा किया था कि लोकसभा चुनाव में भाजपा तेलंगाना में दोहरे अंक में लोकसभा सीटें जीतेगी। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 19 प्रतिशत वोट शेयर के साथ तेलंगाना में चार सीटों पर जीत दर्ज की थी। उल्लेखनीय है कि एक समय भाजपा तेलंगाना में बीआरएस की प्रमुख प्रतिद्वंदी पार्टी बनकर उभरी थी और भाजपा ने राज्य में कई उपचुनाव और ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में जीत हासिल की थी। हालांकि विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन बहुत खास नहीं रहा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article