W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Telangana: रेवंत रेड्डी ने ली CM पद की शपथ, ये बने उपमुख्यमंत्री

03:04 PM Dec 07, 2023 IST | Prateek Mishra
telangana  रेवंत रेड्डी ने ली cm पद की शपथ  ये बने उपमुख्यमंत्री

तेलंगाना को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है. कांग्रेस विधायक दल के नेता ए. रेवंत रेड्डी (A Revanth Reddy) ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. रेड्डी के अलावा 10 और विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली. राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने रेवंत रेड्डी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

दामोदर राजनरसिम्हा, उत्तम कुमार रेड्डी, भट्टी विक्रमार्क (उपमुख्यमंत्री), कोमाटी रेड्डी, सीताक्का, पोन्नम प्रभाकर, श्रीधर बाबू, तुम्मला नागेश्वर राव, कोंडा सुरेखा, जुपल्ली कृष्णा पोंगुलेटी.

PM मोदी ने दी बधाई

X पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री रेवंत रेड्डी गारू को बधाई. मैं राज्य की प्रगति और इसके नागरिकों के कल्याण के लिए हरसंभव समर्थन का आश्वासन देता हूं.’’

सोनिया-राहुल-प्रियंका शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया यहां एलबी स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए.

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Prateek Mishra

View all posts

Advertisement
×