तेलंगाना: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ICMR-NARFBR का किया उद्घाटन, जानें संस्थान की खासियत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को यहां आईसीएमआर-जैव चिकित्सा पशु संसाधन अनुसंधान केंद्र (एनएआरएफबीआर) का उद्घाटन किया।
06:55 PM Dec 17, 2022 IST | Desk Team
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने शनिवार को हैदराबाद में आईसीएमआर-जैव चिकित्सा पशु संसाधन अनुसंधान केंद्र (एनएआरएफबीआर) का उद्घाटन किया।संस्थान की स्थापना यहां ‘जीनोम वैली’ में एक विशाल परिसर में की गई है, जो जीवन विज्ञान अनुसंधान एवं विकास से संबंधित एक संगठित समूह है।
Advertisement
मंडाविया ने कहा कि एनएआरएफबीआर प्रयोगशाला पशु विज्ञान के लिए देश का सबसे बड़ा संस्थान है।उन्होंने ट्वीट किया, “मजबूत अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण! जीनोम वैली, हैदराबाद में राष्ट्रीय जैव चिकित्सा पशु संसाधन अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया। यह प्रयोगशाला पशु विज्ञान के लिए भारत का सबसे बड़ा समर्पित संस्थान है।”
Advertisement