W3Schools
Advertisement

Anupama 12 September 2026 Spoiler Alert: Anuj के जन्मदिन पर Rahi का बड़ा फैसला, क्या Leela Ba की जिद तोड़ पाएगी यह कुर्बानी?

स्टार प्लस के लोकप्रिय शो 'अनुपमा' में ड्रामे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जन्माष्टमी उत्सव के बीच टीवी सीरियल में एक नया और इमोशनल मोड़ देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ राही अपने स्वर्गीय पिता अनुज कपाड़िया (अनुज पॉप्स) के जन्मदिन पर काफी इमोशनल है, वहीं दूसरी तरफ उसने बिजनेस और कैफे के पेपर्स प्रेम (टिंकू) के नाम ट्रांसफर कर दिए हैं। मोटी मां (वसुंधरा) और लीला बा के बदले तेवरों के बीच राही का यह कड़ा फैसला पूरे परिवार को हैरान कर देने वाला है। जानिए 12 सितंबर 2026 के एपिसोड में क्या-क्या खास नया ड्रामा सामने आने वाला है।
10:09 AM Sep 12, 2026 IST | Mahima Bhardwaj
स्टार प्लस के लोकप्रिय शो 'अनुपमा' में ड्रामे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जन्माष्टमी उत्सव के बीच टीवी सीरियल में एक नया और इमोशनल मोड़ देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ राही अपने स्वर्गीय पिता अनुज कपाड़िया (अनुज पॉप्स) के जन्मदिन पर काफी इमोशनल है, वहीं दूसरी तरफ उसने बिजनेस और कैफे के पेपर्स प्रेम (टिंकू) के नाम ट्रांसफर कर दिए हैं। मोटी मां (वसुंधरा) और लीला बा के बदले तेवरों के बीच राही का यह कड़ा फैसला पूरे परिवार को हैरान कर देने वाला है। जानिए 12 सितंबर 2026 के एपिसोड में क्या-क्या खास नया ड्रामा सामने आने वाला है।
anupama 12 september 2026 spoiler alert  anuj के जन्मदिन पर rahi का बड़ा फैसला  क्या leela ba की जिद तोड़ पाएगी यह कुर्बानी
Anupama 12 September 2026 Spoiler Alert

टीवी के सबसे पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों रिश्तों और बिजनेस को लेकर जबरदस्त ड्रामा और तमाशा देखने को मिल रहा है। जन्माष्टमी के पावन मौके पर जहां पूरे घर में पूजा-पाठ का माहौल होना चाहिए था, वहीं शाह और कोठारी परिवार के बीच कड़वाहट और तानों का दौर जारी है।

Advertisement

राही ने अपने स्वाभिमान और प्यार के लिए एक ऐसा कदम उठा लिया है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। वहीं, अनुज कपाड़िया की याद में राही का दिल एक बार फिर टूट गया है। आइए जानते हैं सीरियल के इस नए एपिसोड में क्या कुछ घटने वाला है।

Advertisement

अनुज के जन्मदिन पर इमोशनल हुई राही, कान्हा जी के आगे छलका दर्द

Advertisement

जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर घर के सभी लोग पूजा की तैयारियों में लगे हुए हैं। लेकिन राही के दिल में एक गहरा दर्द छिपा है, क्योंकि आज ही के दिन उसके प्यारे 'पॉप्स' यानी अनुज कपाड़िया का जन्मदिन भी है।

कान्हा जी के सामने भोग लगाते समय राही काफी इमोशनल हो जाती है। वह भारी दिल से प्रार्थना करती है कि जैसे कान्हा जी का ध्यान रखा जाता है, वैसे ही उसके पॉप्स का भी ख्याल रखा जाए। एक तरफ त्योहार की खुशी है तो दूसरी तरफ अपने पिता को खोने का दुख, जिससे राही अंदर ही अंदर टूट रही है।

मोटी मां के तानों से तंग आकर राही का बड़ा फैसला, प्रेम को सौंपे पेपर्स

Anupamaa Written Update
Anupamaa Written Update ( Source: Social Media)

राही और मोटी मां (वसुंधरा) के बीच कड़वाहट खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मोटी मां राही को ताने मारते हुए कहती हैं कि सिर्फ बातें करने से कुछ नहीं होता और उसे लीगल पेपर्स पर साइन करवा लेने चाहिए। मोटी मां का बर्ताव देखकर राही का सब्र का बांध टूट जाता है।

राही साफ कहती है कि उसने जो भी किया अपनी मर्जी से किया है, लेकिन फिर भी मोटी मां कभी उससे प्यार से दो मीठे बोल नहीं बोल सकतीं। राही ने कैफे और प्रॉपर्टी के पेपर्स तैयार करवाकर प्रेम (टिंकू) के नाम करने का मन बना लिया है, ताकि कोई उस पर फिर कभी उंगली न उठा सके।

क्या लीला बा बदलेगी अपना फैसला? घर में मचेगा नया घमासान

Anupama Today Episode
Anupama Today Episode ( Source: Social Media)

शाह हाउस में लीला बा का गुस्सा हमेशा किसी न किसी के काम में टांग अड़ा ही देता है। जब परिवार के बाकी लोग राही के इस कदम से हैरान हैं, तब सवाल यह उठता है कि क्या लीला बा अपना फैसला बदलेगी?

लीला बा की टोका-टोकी और तानों से घर का माहौल और भी स्ट्रेस्फुल्ल हो गया है। एक तरफ जहां बापुजी और अनुपमा शांति बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं बा के सख्त तेवर से यह साफ है कि आने वाले एपिसोड्स में यह फैसला एक नया पारिवारिक बवंडर खड़ा करने वाला है।

Read More: Bigg Boss 20 Promo Update: ‘तू’ बोलते ही आपा खो बैठे Aasif Khan, Aman Gandhi को बीच..

Advertisement
Author Image

Mahima Bhardwaj

View all posts

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×