W3Schools
Advertisement

कैंसर से जंग के बीच Dipika Kakar ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, कहा- ‘मैं कोई सुपरवुमन नहीं हूं’

दीपिका कक्कड़ ने कैंसर के इलाज के दौरान बढ़े वजन को लेकर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह कोई सुपरवुमन नहीं हैं और बीमारी के दौरान हर दिन एक जैसा महसूस नहीं करतीं। दीपिका ने फैंस को नकारात्मक लोगों को नजरअंदाज कर खुद और परिवार की खुशी पर ध्यान देने की सलाह दी।
02:38 PM Sep 13, 2026 IST | Rishabh Pandey
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर के इलाज के दौरान बढ़े वजन को लेकर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह कोई सुपरवुमन नहीं हैं और बीमारी के दौरान हर दिन एक जैसा महसूस नहीं करतीं। दीपिका ने फैंस को नकारात्मक लोगों को नजरअंदाज कर खुद और परिवार की खुशी पर ध्यान देने की सलाह दी।
कैंसर से जंग के बीच dipika kakar ने ट्रोलर्स को दिया जवाब  कहा  ‘मैं कोई सुपरवुमन नहीं हूं’
Dipika Kakar Reaction On Trolls

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस फिलहाल कैंसर का इलाज करा रही हैं और इस दौरान उन्हें कमजोरी, उल्टी और लगातार थकान जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इन मुश्किल हालात के बीच जब उनका वजन बढ़ा, तो सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब दीपिका ने अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए ऐसे ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

Advertisement

Dipika Kakar Reaction On Trolls: वजन बढ़ने पर हुईं ट्रोल

Advertisement

दीपिका ने अपने हाल ही में शेयर किए गए व्लॉग में बताया कि इलाज के दौरान उनका वजन बढ़ गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस ने माना कि उन्होंने लोगों के कमेंट्स पढ़े थे, लेकिन उस समय उनकी फिज़ीकल और मेंटल हेल्थ ऐसी नहीं थी कि वह अपने वजन को कम करने पर ध्यान दे सकें। उनका पूरा ध्यान उस वक्त अपनी सेहत और इलाज पर था, ऐसे में सोशल मीडिया पर होने वाले नेगेटिव कमेंट्स से ज्यादा जरूरी उनके लिए खुद को संभालना था।

Advertisement

‘मैं कोई सुपरवुमन नहीं हूं’

Dipika Kakar Statement
Dipika Kakar Statement (Source: Google)

ट्रोलर्स को जवाब देते हुए दीपिका ने साफ कहा कि वह भी एक आम इंसान हैं और बीमारी के दौरान हर दिन एक जैसी सिचुएशन में नहीं रहतीं। उन्होंने बताया कि जिस दिन उनकी तबीयत खराब होती है, उस दिन उनमें बिस्तर से उठने तक की ताकत नहीं होती। वहीं, जब उन्हें थोड़ा बेहतर महसूस होता है, तो वह खुद को संवारने और अच्छा दिखने की कोशिश करती हैं। दीपिका का कहना है कि इसका मतलब यह नहीं कि वह हर समय मजबूत बनी रह सकती हैं।

खुद का ख्याल रखना भी है जरूरी

Dipika Kakar Suggession To Her Fans
Dipika Kakar Suggession To Her Fans (Source: Google)

दीपिका ने यह भी बताया कि जिंदगी में जब कोई इंसान किसी बड़ी बीमारी या परेशानी से गुजरता है, तब खुद को पॉजीटिव बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। इसी सोच के साथ वह अपनी मेंटल हेल्थ के साथ-साथ अपने बालों और लुक्स का भी ध्यान रखने की कोशिश कर रही हैं। उनके मुताबिक, बीमारी के दौरान छोटी-छोटी चीजें भी इंसान को बेहतर महसूस करा सकती हैं और खुद की देखभाल करना किसी भी तरह गलत नहीं है।

ट्रोलिंग को नजरअंदाज करने की दी सलाह

Dipkika Kakar On Trolling
Dipkika Kakar On Trolling (Source: Google)

दीपिका ने अपने फैंस को सलाह दी कि ऐसे लोगों की बातों को दिल पर नहीं लेना चाहिए, जिनकी हमारी जिंदगी में कोई खास अहमियत नहीं है। उनका मानना है कि दूसरों की बेवजह की बातों से परेशान होकर अपना मेंटल पीस खराब करने का कोई फायदा नहीं। एक्ट्रेस ने फैंस को खुद पर और अपने परिवार की खुशियों पर ध्यान देने की बात कही।

परिवार बना दीपिका की सबसे बड़ी ताकत

Dipika Kakar Support System
Dipika Kakar Support System (Source: Google)

कैंसर जैसी सीरियस बीमारी के बीच दीपिका लगातार हिम्मत बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं। इस मुश्किल समय में उनका परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा है। वो अपने व्लॉग्स के जरिए इलाज से जुड़ी अपनी रोजमर्रा की जिंदगी और एक्पीरिएंस भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। दीपिका का यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बीमारी और ट्रोलिंग जैसी मुश्किल सिचुएशन के बावजूद खुद को संभालने और पॉज़ीटिव बने रहने की उनकी कोशिश कई लोगों के लिए इन्सपीरेशन बन रही है।

Read More: Bigg Boss 20 में लव गिल से हारने के बाद रिया अहीर को कहा गया किन्नर, देखें ट्रोलिंग पर मॉडल का रिएक्शन

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×