W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सांसद शिशिर अधिकारी बताएं, उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा क्यों लिया - TMC

तृणमूल कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में पार्टी के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने अपने सह सांसद शिशिर अधिकारी को पत्र लिखकर यह स्पष्टीकरण देने को कहा है कि आखिर उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा क्यों लिया, जबकि पार्टी ने मतदान में अनुपस्थित रहने का फैसला किया था।

02:34 AM Aug 07, 2022 IST | Shera Rajput

तृणमूल कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में पार्टी के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने अपने सह सांसद शिशिर अधिकारी को पत्र लिखकर यह स्पष्टीकरण देने को कहा है कि आखिर उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा क्यों लिया, जबकि पार्टी ने मतदान में अनुपस्थित रहने का फैसला किया था।

सांसद शिशिर अधिकारी बताएं  उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा क्यों लिया   tmc
Advertisement
तृणमूल कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में पार्टी के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने अपने सह सांसद शिशिर अधिकारी को पत्र लिखकर यह स्पष्टीकरण देने को कहा है कि आखिर उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा क्यों लिया, जबकि पार्टी ने मतदान में अनुपस्थित रहने का फैसला किया था।
Advertisement
उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति पद चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया था। पार्टी ने आरोप लगाया था कि इस पद के लिए विपक्ष का संयुक्त उम्मीदवार तय करते वक्त उनसे सलाह नहीं ली गई।
Advertisement
तृणमूल कांग्रेस की पश्चिम इकाई के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कोलकाता में कहा कि अगर कोई पार्टी के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करता है, तो यह दिखाता है कि उसकी नजदीकी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ है।
Advertisement
बंदोपाध्याय ने कहा, ‘‘कृपया चार अगस्त 2022 के मेरे पत्र का संदर्भ देखें जिसमें आपको सूचित किया गया था कि हमारे लोकसभा और राज्यसभा संसदीय दल के सदस्यों को छह अगस्त, 2022 के उपराष्ट्रपति चुनाव में अनुपस्थित रहना है। ’’
अधिकारी को लिखे पत्र में बंदोपाध्याय ने कहा, ‘‘हमें पता चला है कि आपने आज हुए उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में मतदान किया है।’’
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कोई पार्टी व्हिप नहीं जारी कर सकती है। इसलिए, पार्टी के निर्देशों को अनुपालन नहीं करने पर तृणमूल कांग्रेस शिशिर अधिकारी के खिलाफ लोकसभा में कार्रवाई नहीं कर सकती है।
शिशिर अधिकारी के साथ उनके बेटे दिब्येंदु अधिकारी ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया है। उनके दूसरे बेटे शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे और इस समय वह पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं।
इस पूरे मामले में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि दो सांसदों ने सही काम किया है और राज्य में सभी को उपराष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ के पक्ष में मतदान करना चाहिए।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×