Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राजस्थान में पारा लुढ़कर पहुंचा 2 डिग्री पर, 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी

राजस्थान में चार दिनों से पारा माइनस में है। फतेहपुर में पारा माइनस 2 डिग्री रहा।

03:56 AM Dec 14, 2024 IST | Ranjan Kumar

राजस्थान में चार दिनों से पारा माइनस में है। फतेहपुर में पारा माइनस 2 डिग्री रहा।

राजस्थान में चार दिनों से पारा माइनस में है। सीकर के फतेहपुर में पारा माइनस 2 डिग्री दर्ज हुआ था। इस सीजन में पहली बार तापमान इतना नीचे आया है। फतेहपुर, चूरू में कड़ाके की ठंड के कारण बर्फ जमने लगा है। हिल स्टेशन माउंट आबू का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री रहा। शनिवार के लिए 6 जिलों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी हुआ है। इनमें चूरू, झुंझुनूं, सीकर, करौली, अजमेर और कोटा शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 15 से लेकर 19 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम ड्राय रहेगा और तापमान बढ़ेगा। लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

15 दिसंबर से कम हो सकती है ठंड

15 दिसंबर से ठंड कम होने की संभावना है। उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की वजह से उत्तरी हवा का प्रभाव कम हो रहा है। इस चलते 15 से 19 दिसंबर तक दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर शहरों में शुक्रवार को सर्द हवा चली। इस कारण दिन का तापमान गिरा। जोधपुर, जैसलमेर, कोटा, जयपुर, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, गंगानगर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 25.4 डिग्री रहा।

किस शहर में कितना रहा अधिकतम तापमान?

जैसलमेर में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह जोधपुर में 24.3, जयपुर में 23, अजमेर में 22.8, गंगानगर में 22.7, कोटा में 23.5, चूरू में 22.8, फलोदी में 21.9, उदयपुर में 20.8 डिग्री दर्ज हुआ।

9 शहरों में तापमान 5 डिग्री या उससे नीचे

9 शहरों में शुक्रवार को तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। इनमें सीकर, माउंट आबू (सिरोही), बारां, चित्तौड़गढ़, चूरू, हनुमानगढ़, करौली, पिलानी (झुंझुनूं), सीकर, सिरोही शामिल हैं।

चूरू में कड़ाके की ठंड

चूरू में आज सुबह कड़ाके की ठंड रही। खेतों में ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो गईं। न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Advertisement
Advertisement
Next Article