Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अगले पखवाड़े से पूरे देश में तापमान बढ़ने का अनुमान : मौसम विज्ञान विभाग

मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि ठंढ के बाद अगले पखवाड़े से पूरे देश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।

11:44 PM Feb 17, 2022 IST | Shera Rajput

मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि ठंढ के बाद अगले पखवाड़े से पूरे देश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि ठंढ के बाद अगले पखवाड़े से पूरे देश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।
Advertisement
अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिणी प्रायद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है।
सप्ताह के अधिकतर दिनों में देश के शेष हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान
आईएमडी ने अगले दो सप्ताह के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा कि सप्ताह के अधिकतर दिनों में देश के शेष हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।
उसने कहा कि 24 फरवरी से दो मार्च के बीच देश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने का अनुमान है। मौसम कार्यालय ने कहा कि विभिन्न मानदंडों से संकेत मिलता है कि आगामी दो सप्ताह के दौरान उत्तर हिंद महासागर में चक्रवात की कोई आशंका नहीं है।
Advertisement
Next Article