Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

उप-क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र के लिए शीघ्र ही निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी

NULL

01:24 PM Jul 01, 2017 IST | Desk Team

NULL

चंडीगढ़: हरियाणा स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला में बनने वाले ‘उप क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र’ एवं राष्ट्रीय स्तर के ‘शहीदी स्मारक’ के लिए शीघ्र निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी ताकि इनका निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा सके। श्री विज ने संबंध में आयोजित एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को यह निर्देश दिये। इस दौरान इनके ड्राईंग एवं प्लान को स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को भी इन स्थलों पर बिजली की समुचित व्यवस्था करने को कहा, जिससे इनके निर्माण कार्य में कोई देरी न हो सके।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उप क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र के लिए जमीन की रजिस्ट्री पहले ही संबंधित विभाग के नाम की जा चुकी है तथा कोलकात से इसका प्रस्तावित नक्शा भी विभाग को प्राप्त हो चुका है। इसके अलावा, लोक निर्माण विभाग ने अपनी प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि इस विज्ञान केन्द्र में एक आधुनिक तारामंडल, गतिविधि केन्द्र, खेल-खेल में विज्ञान को समझने के लिए विज्ञान दीर्घा, आसमान को देखने के लिए आधुनिक टेलिस्कोप इत्यादि की सुविधा होगी। श्री विज ने बताया कि 5 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस विज्ञान केन्द्र पर करीब 20 से 25 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।

इसमें युवा को विज्ञान की ओर आकर्षित करने के लिए वैज्ञानिक सिद्घांतों को आसान तरीकों से समझाने की व्यवस्था होगी। इसके लिए विशेष उपकरणों तथा विज्ञान के विभिन्न विषयों को समझाने के लिए प्रदर्शनीय उपकरणों को लगाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 1857 की क्रांति के वीरों की याद में बनाये जा रहे शहीदी स्मारक को 22 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा, जिस पर 325 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि शहीदी स्मारक में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के यौधाओं के चित्र लगाये जाएंगे तथा लाईट व साऊंड से सेनानियों की जीवनियों को प्रदर्शित किया जाएगा। श्री विज ने बताया कि इसमें एक सूचना केन्द्र, सेनानियों से संबंधित संग्राहालय, आडिटोरियम, हेलीपैड, ओपन एयर थियेटर, उत्कृष्ट लैंड स्केप तथा आधुनिक लोटस टावर का निर्माण करवाया जाएगा। इस टावर की परछाई पानी में अपनी अद्वितीय छटा बिखेरेगी।

(आहूजा)

Advertisement
Advertisement
Next Article